‘हनुमान अंश’ ने बदला माहौल! कैंची धाम में उमड़ी भीड़, डायरेक्टर बोले- पहले जान लें हालात

हनुमान अंश’ की कमाई 400 करोड़ के करीब

Kainchi Dham : भक्ति और आस्था से जुड़ी फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ श्रद्धालुओं के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है। निर्देशक और लेखक डॉ. विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म की सफलता के बीच नैनीताल स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम में भी भक्तों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। मंदिर परिसर में लंबी कतारों और भारी भीड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फिल्म के निर्देशक ने श्रद्धालुओं के लिए एक खास संदेश जारी किया है।

विशाल चतुर्वेदी ने भक्तों से क्या अपील की?

डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी वीडियो संदेश की शुरुआत ‘जय सीताराम’ से की। उन्होंने कहा कि कैंची धाम में इस समय काफी अधिक भीड़ दिखाई दे रही है। ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं को बिना जानकारी के यात्रा करने के बजाय पहले वहां की मौजूदा स्थिति और व्यवस्थाओं के बारे में पता कर लेना चाहिए।

निर्देशक ने खास तौर पर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं की परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि अत्यधिक भीड़ और लंबे ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाना जरूरी है।

उन्होंने भक्तों से अपील की कि यदि कैंची धाम में भीड़ बहुत ज्यादा हो और दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा हो, तो बाबा नीम करौली महाराज से जुड़े दूसरे पवित्र स्थलों का रुख किया जा सकता है।

सुपरनोवा कितनी ‘सुपर’? गगनचुंबी इमारत में बढ़ते विवादों ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

इन जगहों पर भी ले सकते हैं बाबा का आशीर्वाद

डॉ. चतुर्वेदी ने श्रद्धालुओं को कई वैकल्पिक धार्मिक स्थलों की जानकारी भी दी। उन्होंने ऋषिकेश-नैनीताल मार्ग पर स्थित हनुमान गढ़ी, अकबरपुर स्थित बाबा नीम करौली महाराज के जन्मस्थान, वृंदावन स्थित उनके समाधि स्थल और नीब करौरी गांव का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर भी श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। उनका संदेश साफ था कि आस्था केवल एक स्थान तक सीमित नहीं है और बाबा नीम करौली महाराज अपने भक्तों के हृदय में हमेशा मौजूद हैं।

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने मचाया धमाल

वहीं बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है। रिलीज के 58वें दिन भी फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 379.96 करोड़ रुपये का ग्रॉस और 321.73 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 419.46 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है। यानी फिल्म अब 400 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

फिल्म की सफलता के बीच कैंची धाम में बढ़ती भीड़ ने आस्था और सिनेमा के बीच एक दिलचस्प जुड़ाव जरूर दिखाया है। हालांकि निर्देशक की अपील का मुख्य उद्देश्य यही है कि श्रद्धालु उत्साह के साथ-साथ अपनी सुरक्षा और सुविधा का भी ध्यान रखें और यात्रा से पहले मौके की स्थिति की जानकारी जरूर हासिल करें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

सुपरनोवा कितनी ‘सुपर’? गगनचुंबी इमारत में बढ़ते विवादों ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी: 55 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सुशांत गोल्फ सिटी: फ्लिक्स स्क्वायर के सामने युवक को मारी गोली, पैर में गोली लगते ही हुआ लहुलुहान

काकोरी में तेज रफ्तार कार का कहर, दो की मौत

ज्ञानेश सही हों या गलत, भाजपा क्यों करती दिख रही गलबहियां

मौसम बदलते ही बुखार और दर्द? सावधान, डेंगू के हो सकते हैं लक्षण

मौसम बदलते ही बुखार और दर्द? सावधान, डेंगू के हो सकते हैं लक्षण

तेल संकट के बीच G7 की बड़ी पहल, इमरजेंसी स्टॉक से 10 करोड़ बैरल तेल-डीजल होगा जारी

तेल संकट के बीच G7 की बड़ी पहल, इमरजेंसी स्टॉक से 10 करोड़ बैरल तेल-डीजल होगा जारी

 

 

 

Spread the love

One thought on “‘हनुमान अंश’ ने बदला माहौल! कैंची धाम में उमड़ी भीड़, डायरेक्टर बोले- पहले जान लें हालात”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

फ्लाईदुबई के को-पायलट की थी इजरायल पर हमले की साजिश?

फ्लाईदुबई को-पायलट की जुलाई में भी थी हमले की प्लानिंग? flydubai co-pilot : इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट द्वारा कथित तौर पर कॉकपिट में हमला किए जाने के मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने जुलाई में ही बेन गुरियन […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सुपरनोवा कितनी ‘सुपर’? गगनचुंबी इमारत में बढ़ते विवादों ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

सुपरनोवा कितनी सुपर? गगनचुंबी इमारत के साथ बढ़ते विवादों ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल Noida : के सेक्टर-94 में यमुना नदी और ओखला बर्ड सैंक्चुरी के करीब बनी सुपरनोवा दूर से ही अपनी ऊंचाई और आधुनिक डिजाइन की वजह से आकर्षित करती है। कांच से सजी ऊंची इमारतें और शानदार आर्किटेक्चर नोएडा की आधुनिक […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : कारोबार में नया अनुबंध होगा, जो लाभदायक रहेगा। भूमि भवन पर निवेश संभव है। अकारण हो रहे पारिवारिक विवादों का अंत होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय विस्तार के योग है। वृषभ : माता के स्वास्थ में सुधार होगा। बुरी संगत का साथ छोड़ दें, अन्यथा बाद में आपको बहुत […]

Spread the love
Read More