गांधी जयंती पर पुलिस मुख्यालय में समारोह आयोजित

1

DGP ने अर्पित की बापू के चित्र पर श्रद्धांजलि

Lucknow:  दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी की 157वीं जयन्ती के अवसर पर पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर, लखनऊ विस्तार में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा गॉधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। समारोह के दौरान 10वीं वाहिनी PAC बाराबंकी में नियुक्त रेडियो निरीक्षक विजय शंकर अग्निहोत्री एवं उनकी टीम द्वारा रामधुन बजाई गई तथा ’ ’वैष्णव जन तो तेने कहिये’’ व गॉधी जी के लोकप्रिय भजन ’’रघुपति राघव राजा राम’ ’ का गायन किया गया।

ये भी पढें

कलिनिनग्राद पर पुतिन की परमाणु चेतावनी, NATO से बढ़ा तनाव

इसके उपरान्त लखनऊ विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि संयम, सत्य, न्याय और निःस्वार्थ सेवा जैसे गांधीवादी मूल्य पुलिसकर्मियों के दैनिक कर्तव्यों से गहराई से जुड़े हैं। उन्होंने वर्ष 1897 में डरबन की घटना तथा वर्ष 1922 के चौरी-चौरा कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी जी की लड़ाई अन्याय के विरुद्ध थी। उन्होंने कहा कि जब पुलिसकर्मी संयम, सत्य, न्याय और सेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, तो वे गांधी जी के आदर्शों को व्यवहार में चरितार्थ करते हैं। उन्होंने अहिंसा को कायरता नहीं, बल्कि बलवान का संयम बताते हुए इसे आंतरिक शक्ति का प्रतीक बताया।

ये भी पढें

मलिहाबाद: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, बेता नाले में मिला शव

उन्होंने सोहनलाल द्विवेदी की प्रसिद्ध कविता की पंक्तियों के माध्यम से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की निष्ठा, त्वरित कार्रवाई एवं महाकुंभ जैसी विशाल व्यवस्थाओं के सफल प्रबंधन की सराहना करते हुए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के नेतृत्व एवं संपूर्ण पुलिस बल की कर्मठता को नमन किया पुलिस महानिदेशक द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय हिन्दी के प्रोफेसर डा. योगेन्द्र प्रताप सिंह को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा पुलिस मुख्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उपहार भेंट किये गये।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मलिहाबाद: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, बेता नाले में मिला शव

गांधी जयंती पर CM योगी ने खरीदा भगवा गमछा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

Jio IPO पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा इश्यू और क्या होगा GMP

 

 

 

 

Spread the love

copy
Crime News Uttar Pradesh

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

जयंती पर याद किए गए बापू और लाल बहादुर शास्त्री

Jhansi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में झांसी मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने सहभागिता की। महात्मा […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

किताबों में ‘उड़ती स्त्री’ और ‘…. परम्पराओं में कमल’

Lucknow: गांधी जयंती की छुट्टी के दिन बलरामपुर गार्डन अशोक मार्ग में आज पुस्तक मेले में सुबह से ही युवाओं का उमड़ना शुरू हो गया था। वंदे मातरम् की थीम को समर्पित मेले में नयी किताबें खूब हैं। प्रभात के स्टाल पर नयी किताबों में कानून व्यवस्था पर चर्चित पुलिस अधिकारी प्रकाश सिंह की संघर्ष, […]

Spread the love
Read More