
New Delhi: दिल्ली में इन दिनों एक ऐसा चुनाव चर्चा में रहा, जिसमें न कोई नेता मैदान में था और न ही राजनीतिक दल। यह मुकाबला राजधानी के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 64 गोल-मटोल कुत्तों के बीच आयोजित किया गया था। सोशल मीडिया से शुरू हुई इस अनोखी प्रतियोगिता का फाइनल भी बेहद भावुक रहा। हौज खास के SDA मार्केट की मशहूर सामुदायिक कुतिया गोला उर्फ कबाब उर्फ राजपाल सिंह ने खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि प्रतियोगिता के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी। फाइनल में गोला का मुकाबला साकेत के गूगू से था। अंतिम नतीजों के मुताबिक करीब 94 हजार वोट पड़े। इनमें गोला को 66,954 वोट मिले, जबकि गूगू के खाते में 27,046 वोट आए। इस तरह गोला ने करीब 39,900 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
ये भी पढें
नन्ही उम्र, बड़ा कारनामा: सात साल की अनामिका ने पूरी की 30 KM दौड़
मौत के बाद भी जारी रहा गोला का सफर
गोला SDA मार्केट में रहने वाला जाना-पहचाना सामुदायिक कुत्ता था। प्रतियोगिता के दौरान उसकी अचानक मौत हो गई, लेकिन आयोजकों ने उसे प्रतियोगिता से बाहर नहीं किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उसके समर्थकों ने उसके लिए वोट करने की मुहिम जारी रखी। नतीजे आने के बाद गोला को मरणोपरांत यह खिताब मिला। यह प्रतियोगिता सितंबर में 64 कुत्तों के साथ शुरू हुई थी। अलग-अलग दौर की ऑनलाइन वोटिंग के बाद मुकाबला अंतिम चरण में गोला और गूगू के बीच पहुंचा। लोगों ने सोशल मीडिया पोस्ट, पोस्टर और स्थानीय स्तर पर प्रचार के जरिए अपने पसंदीदा कुत्ते के लिए समर्थन जुटाया।
ऑनलाइन वोटिंग के साथ बने मतदान केंद्र
प्रतियोगिता सिर्फ इंटरनेट तक सीमित नहीं रही। आयोजकों ने दिल्ली में चार जगह ऑफलाइन मतदान केंद्र भी बनाए, जहां लोगों ने पहुंचकर वोट किया। रिपोर्टों के अनुसार ऑफलाइन मतदान में करीब 1,000 से अधिक वोट पड़े, जबकि अधिकांश वोट ऑनलाइन दर्ज हुए। इस पूरे आयोजन ने सोशल मीडिया पर भी काफी ध्यान आकर्षित किया।
ये भी पढें
प्रतियोगिता से पशु कल्याण को भी मिला समर्थन
इस अनोखे मुकाबले के दौरान कई लोगों और ब्रांडों ने इसमें शामिल कुत्तों के लिए मदद और उपहार देने की घोषणा की। आयोजकों की ओर से कुत्तों के लिए भोजन, बिस्तर, कॉलर, कटोरे और अन्य जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने की बात सामने आई। कुछ सहायता पशु आश्रयों और सड़क पर रहने वाले कुत्तों के लिए भी देने की घोषणा की गई।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
गांधी जयंती: बापू के चश्मे से झांकती खोखली सियासत
गांधी जयंती पर राहुल गांधी ने दी बापू को श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा का किया स्मरण
PM मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बहादुरी की तारीफ


One thought on “मौत के बाद भी जीती गोला, मिले 66 हजार से ज्यादा वोट”
Comments are closed.