अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष ने खिताब जीता

Kabaddi Competition: महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता का आज फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हुआ। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में बी.ए. तृतीय वर्ष की टीम ने वाणिज्य संकाय की टीम को 43–10 के अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

पुरुष वर्ग में विभिन्न संकायों की कुल पाँच टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन नॉकआउट आधार पर किया गया, जिसमें प्रथम चरण एवं सेमीफाइनल मुकाबले पूर्व दिवस खेले गए थे। महिला वर्ग में दो टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें टीम ब्लू ने टीम येलो को 52–39 से पराजित किया। दोनों वर्गों के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. डी. सी. डी. आर. पाण्डेय, प्रो. अर्चना मिश्रा, प्रो. मनोज पाण्डेय, प्रो. कल्याणी द्विवेदी, डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा, डॉ. अरुण कुमार यादव एवं डॉ. राजकुमार सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का सक्रिय सहयोग रहा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सऊदी की सुरक्षा में उतरेगा पाकिस्तान

लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी

Bigg Boss 20 से बाहर ईशा रिखी बोलीं- ‘मुश्किल थे पिछले कुछ महीने’

कल से बदलेंगे पैसे से जुड़े नियम, हो जाइए तैयार

हाईजैक अलर्ट से इजरायल में मचा हड़कंप, दुबई से आ रही फ्लाइट का बदला रूट

 

 

 

Spread the love

One thought on “अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष ने खिताब जीता”

Comments are closed.

Sports

कैंपबेल का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत के सामने खड़ा किया बड़ा स्कोर

IND vs WI 2nd ODI:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीरीज के पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत 1-0 से आगे है, जबकि वेस्टइंडीज […]

Spread the love
Read More
Sports

शुभमन-राहुल-बुमराह खेलेंगे रणजी? BCCI का खास प्लान

Shubman Gill: भारत को 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज से होगी। इसके बाद चार नवंबर से पांच वनडे मैच खेले जाएंगे, जबकि 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। टेस्ट सीरीज को देखते हुए भारतीय क्रिकेट […]

Spread the love
Read More
Delhi Sports Uttar Pradesh

चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: चीन को हराकर भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड, तीरंदाजी में रचा इतिहास New Delhi :  एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर भारत की झोली में सातवां स्वर्ण पदक डाल दिया। चिखिता तनीप्रथी, प्रितिका प्रदीप और ज्योति […]

Spread the love
Read More