- स्कूल की कोषाध्यक्ष इरम आफरीन ने शिक्षकों को पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित
- प्रबंधिका ने भी नन्हे-मुन्ने बच्चों को दुआएं देकर उनका हौसला अफजाई किया
ए अहमद सौदागर
Lucknow: हर साल की तरह इस वर्ष भी चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के मौके पर बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल की प्रबंधिका द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर बच्चों को खेल भावना और जीत-हार को सकारात्मकता से स्वीकार करने का संदेश दिया।

चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में हर साल की तरह इस वर्ष भी शनिवार को चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर बालदिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के अध्यापक राम तिलक यादव ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधिका द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम दोपहर बाद करीब चार बजे से शुरू होकर देर शाम साढ़े आठ बजे संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल की शिक्षिका ज्योतिमा ठाकुर व कक्षा छह की छात्रा अवनी सिंह ने किया।

स्कूल की कोषाध्यक्ष इरम आफरीन ने कहा कि इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सामूहिक नृत्य कर अभिभावकों का मन मोह लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के बीच अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। बताया गया कि इस मौके पर न्यू विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रिंस व अध्यक्ष रजनी विश्वकर्मा तथा विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की डायरेक्टर छवि सिंह के कठिन तैयारी के बाद बच्चों ने कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। वहीं स्कूल की कोषाध्यक्ष इरम आफरीन ने सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया और उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
आयुष्मान के 112 पैकेज सरकारी अस्पतालों के हवाले, बढ़ेगा मरीजों का संकट?
काठमांडू एयरपोर्ट पर 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार
विजय सिंह को दोबारा मिली कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान
