योगी का ऐलान, 26 जनवरी तक एक लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

Lucknow

Lucknow: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी 26 जनवरी तक प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा राजधानी लखनऊ में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान की। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत प्रदेश के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए।

आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक तकनीक और बेहतर शिक्षा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और नई तकनीकों से जुड़ी जानकारी भी मिल सकेगी।

आगामी 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्रः सीएम योगी -  cm yogi launches up tablet scheme announces 1 lakh jobs by jan 26

टैबलेट में 18 हजार से अधिक कोर्स की मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री ने बताया कि वितरित किए जा रहे टैबलेट में इन्फोसिस के सहयोग से 18 हजार से अधिक निशुल्क पाठ्यक्रमों की अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार योग, गणित, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डीप टेक और अन्य आधुनिक विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे।

इसके अलावा टैबलेट में युवा साथी ऐप भी उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलेगी। इसमें छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, PM इंटर्नशिप, CM इंटर्नशिप, CM युवा और PM मुद्रा योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं।

 

युवाओं को नौकरी देने वाला बनाने पर जोर

CM योगी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का युवा केवल नौकरी तलाशने वाला न बने, बल्कि दूसरों को रोजगार देने की क्षमता भी विकसित करे। इसके लिए सरकार स्वरोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले स्टार्टअप की संख्या करीब 120 थी, जो अब बढ़कर 25 हजार से अधिक हो चुकी है। CM युवा योजना के माध्यम से युवाओं को ब्याजमुक्त और गारंटीमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे अपना कारोबार शुरू कर सकें।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में औद्योगिक विकास का जिक्र करते हुए कहा कि हर जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल इकोनॉमिक एंड इंडस्ट्रियल जोन स्थापित करने की योजना है। बुंदेलखंड में 56 हजार एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक शहर विकसित करने की तैयारी भी की जा रही है।

युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो युवा एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि मतदान करना प्रत्येक पात्र नागरिक का अधिकार होने के साथ लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी भी है।

Lok Sabha Elections-2024: वोटर लिस्ट में संशोधन कराने का सुनहरा मौका, 27 अक्टूबर से शुरू होगा अभियान - Lok Sabha Elections 2024 voter list revision campaign will start from 27th october

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

बिहार के 377 छठ घाटों पर NDRF-SDRF तैनात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आयुष्मान के 112 पैकेज सरकारी अस्पतालों के हवाले, बढ़ेगा मरीजों का संकट?

 

 

Agra
homeslider Politics Uttar Pradesh

आगरा में अखिलेश का BJP पर हमला, बोले- हमेशा के लिए मिटाना है

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित विशाल दलित महासम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। GIC मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते […]

Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

स्कूल की कोषाध्यक्ष इरम आफरीन ने शिक्षकों को पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित प्रबंधिका ने भी नन्हे-मुन्ने बच्चों को दुआएं देकर उनका हौसला अफजाई किया ए अहमद सौदागर Lucknow:  हर साल की तरह इस वर्ष भी चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में शनिवार को देश के […]

Read More
Lucknow
Health National Uttar Pradesh

आयुष्मान के 112 पैकेज सरकारी अस्पतालों के हवाले, बढ़ेगा मरीजों का संकट?

बिना क्षमता सरकारी अस्पतालों पर बोझ डालना, गरीबों के लिए पड़ेगा भारी? विजय श्रीवास्तव Lucknow: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (AB-PMJAY) में आगामी एक दिसंबर 2026 से लागू होने जा रहे एक बड़े बदलाव ने करोड़ों लाभार्थियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के […]

Read More