ईशा सिंह ने जीता रजत पदक, मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से हुई बाहर

Aichi-Nagoya

Aichi-Nagoya: भारत की ईशा सिंह ने सोमवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में बहुत कम अंतर से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई और उन्हें शूट-ऑफ के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से बाहर हो गई। फाइनल में, 50 शॉट्स के बाद ईशा और चीन की शियाओ जियारुइक्सुआन 38 हिट्स के साथ बराबरी पर थीं। उन्होंने एशियाई खेलों के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिससे गोल्ड के लिए शूट-ऑफ की स्थिति बनी। पहले शूट-ऑफ में दोनों ने अपने पांच में से चार टारगेट पर निशाना साधा, लेकिन दूसरे शूट-ऑफ में शियाओ ने 3-2 से जीत हासिल कर आइची प्रीफेक्चुरल जनरल शूटिंग गैलरी में खिताब अपने नाम किया।

ये भी पढें

छतरपुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोप, टॉफी का लालच देकर बच्ची को बुलाया था पास

ईशा सिंह के लिए यह रजत पदक काफी संघर्ष के बाद मिला। उन्होंने फाइनल की शुरुआत तो शानदार तरीके से पांच हिट्स के साथ की थी, लेकिन एलिमिनेशन शुरू होने के साथ ही उनकी रैंकिंग में कई उतार-चढ़ाव आए। 45 शॉट्स के बाद, वह उत्तर कोरिया की किम ह्योन सुक के साथ 34 अंक पर बराबरी पर थीं और शियाओ से एक पॉइंट पीछे थीं।

शुरुआती दो शूट-ऑफ सीरीज़ में ईशा और किम के बीच कोई अंतर नहीं बन पाया, लेकिन तीसरी सीरीज़ में भारतीय खिलाड़ी ने 3-2 से जीत हासिल कर कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया। इसके बाद ईशा ने आखिरी पांच-शॉट वाली सीरीज़ में चार हिट्स किए, जबकि शियाओ ने तीन हिट्स किए। इससे स्कोर 38 पर बराबर हो गया और स्वर्ण के लिए शूट-ऑफ की स्थिति बन गई। आखिरकार शियाओ ने जीत हासिल की, जबकि उत्तर कोरिया की किम ने 34 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। ईशा सिंह के लिए महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में यह लगातार दूसरा एशियाई खेल रजत पदक था।

ये भी पढें

यूपी में 150 सीटों पर कांग्रेस का दावा, INDIA गठबंधन में 50-50 फॉर्मूले की मांग

इससे पहले हांगझोऊ 2023 में, मनु भाकर और रिदम सांगवान के साथ मिलकर टीम स्वर्ण जीतने के बाद वह व्यक्तिगत स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रही थीं। वहीं ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर का एशियाई खेल 2026 का सफर बिना किसी पदक के समाप्त हुआ। वह महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना पाईं और क्वालिफिकेशन राउंड में 579-18x के स्कोर के साथ 11वें स्थान पर रहीं। इससे पहले, मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन 181.1 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। भारत 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भी पदक जीतने से चूक गया और चौथे स्थान पर रहा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

यूपी में 150 सीटों पर कांग्रेस का दावा, INDIA गठबंधन में 50-50 फॉर्मूले की मांग

छतरपुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोप, टॉफी का लालच देकर बच्ची को बुलाया था पास

योगी का विपक्ष पर तंज, ‘टोटी चोरी होती रहेगी तो पानी ऐसे ही बहता रहेगा’

(वार्ता)

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “ईशा सिंह ने जीता रजत पदक, मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से हुई बाहर”

Comments are closed.

Sports

WPL 2027: आज तय होंगे रिटेन खिलाड़ी, 28 अक्टूबर को ऑक्शन

WPL 2027: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के लिए सभी पांच फ्रेंचाइजी आज अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करेंगी। इसके बाद टीमों की नजरें आगामी ऑक्शन पर होंगी, जिसका आयोजन 28 अक्टूबर को कोच्चि में किया जाएगा। WPL में एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड रख सकती है। इनमें अधिकतम छहविदेशी […]

Spread the love
Read More
Sports

सचिन से तुलना पर बोले विराट, ‘ईगो आया तो सब खत्म’

Virat Kohli: विराट कोहली का नाम जब भी रिकॉर्ड बुक में ऊपर आता है, क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर से उनकी तुलना शुरू हो जाती है। दोनों भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित बल्लेबाजों में शामिल हैं और कोहली कई मामलों में सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुके हैं। लेकिन खुद विराट कोहली इस […]

Spread the love
Read More
Sports

रोहित-कोहली के नाम होगा बड़ा रिकॉर्ड, 18 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

IND vs WI ODI भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले का भारतीय क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि लंबे समय बाद रोहित शर्माऔर विराट कोहली एक […]

Spread the love
Read More