Brett Randall: भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का सामना करना दुनिया के हर गेंदबाज के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। अब न्यूजीलैंड के एक नए तेज गेंदबाज को इन दोनों दिग्गजों के खिलाफ अपनी गेंदबाजी का दम दिखाने का मौका मिल सकता है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड की टीम में पहली बार जगह पाने वाले 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि वह इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के सामने अपनी गेंदबाजी कौशल को परखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार और रविवार को खेले जाने वाले चौथे और पांचवें वनडे मुकाबलों के लिए ब्रेट रैंडेल को टीम में शामिल किया है। टीम में चयन के साथ ही उनके अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी मीडिया रिलीज में भी उनके संभावित डेब्यू का जिक्र किया गया है।
विराट और रोहित के खिलाफ गेंदबाजी करना होगा खास अनुभव
टीम में चयन के बाद ब्रेट रैंडेल से जब पूछा गया कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के सामने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करना उनके लिए खास होगा, तो उन्होंने बेहद उत्साह के साथ जवाब दिया। रैंडेल ने कहा, ”निश्चित तौर पर। मेरा मतलब है कि उनके आंकड़े खुद ही सब कुछ बयां करते हैं। मैंने अभी तक उन्हें टीवी पर ही खेलते हुए देखा है।
इसलिए अगर मुझे उनके खिलाफ खेलने का मौका मिलता है तो मैं इसका भरपूर आनंद लूंगा। मैं उनके खिलाफ अपनी स्किल का प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक रहूंगा।” उनके इस बयान से साफ है कि वह भारतीय दिग्गजों के सामने गेंदबाजी करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, उनके लिए यह मौका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने का भी बड़ा अवसर होगा।
विराट-रोहित का विकेट ही नहीं, हर विकेट होगा खास
रैंडेल से जब पूछा गया कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा का विकेट लेना उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी, तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके लिए हर विकेट मायने रखता है। न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने कहा, ”मेरे लिए कोई भी विकेट काफी मायने रखता है।
ये भी पढें
अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ से मुंबई एयरपोर्ट तक बम धमाके की धमकी, शहर में हड़कंप
वह मेरे खाते में जुड़ जाएगा और संन्यास लेने के बाद उन्हें याद करके अच्छा लगेगा। पिछले दिनों मुझे न्यूजीलैंड ए टीम की तरफ से खेलने का मौका मिला था और मैंने कुछ विकेट हासिल किए, जिससे मुझे अच्छा महसूस हुआ।” रैंडेल का यह जवाब दिखाता है कि वह किसी एक बड़े खिलाड़ी के विकेट के बजाय अपनी गेंदबाजी से लगातार बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान देना चाहते हैं।
बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा से भी की गेंदबाजी पर चर्चा
ब्रेट रैंडेल को भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा से बातचीत करने का मौका भी मिला है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मैच खत्म होने के बाद उनकी दोनों भारतीय गेंदबाजों से बातचीत हुई थी। इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी और भारतीय परिस्थितियों को लेकर चर्चा की। रैंडेल ने कहा, ”हम सब एक तरह से बड़े परिवार की तरह हैं।
कुछ दिन पहले मैच खत्म होने के बाद मैंने जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा से गेंदबाजी और भारत की परिस्थितियों के बारे में बात की थी। अगर मुझे फिर से ऐसा मौका मिलता है तो मैं उसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करूंगा।” हालांकि, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबलों में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर नजर नहीं आएंगे, क्योंकि दोनों टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं।
डेब्यू का इंतजार, खुद को साबित करने का मौका
न्यूजीलैंड टीम में ब्रेट रैंडेल का चयन ऐसे समय हुआ है, जब टीम के कई प्रमुख गेंदबाज टेस्ट सीरीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। ऐसे में रैंडेल के पास वनडे क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो वह विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी बल्लेबाजों के सामने किस तरह की गेंदबाजी करते हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ से मुंबई एयरपोर्ट तक बम धमाके की धमकी, शहर में हड़कंप
भारतीय वोटर ID दिखाकर सीमा पार करने पहुंची इंडोनेशियाई महिला गिरफ्तार
कल से शुरू होगा छठ महापर्व, चार दिनों तक सूर्योपासना में डूबेगा देश
यूपी में 1200 करोड़ की फैक्ट्री, अब बनेगा बुलडोजर
