Assam: असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा कोहोरा रेंज में नेशनल हाईवे-715 पर हाथीकुली टी एस्टेट के पास रंगाजन इलाके में हुआ। यहां एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। शुरुआत में पुलिस ने सात लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन गंभीर रूप से घायल कई अन्य लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई।
क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को निकालने में जुटी टीमें
गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) स्वप्ननील डेका ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। क्षतिग्रस्त मिनी बस में फंसे यात्रियों और शवों को बाहर निकालने का काम किया गया। उन्होंने शुरुआती जानकारी के आधार पर मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई थी।
ये भी पढें
पूर्व जन्म के कर्मों से तय होते हैं रिश्ते, संतान की चार मान्यताएं
हादसे के समय मिनी बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बचाव दल को अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
गंभीर घायलों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
दुर्घटना में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। घटनास्थल पर पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे। क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किए गए।
मंत्री अतुल बोरा भी पहुंचे घटनास्थल
हादसे की जानकारी मिलने पर असम सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अतुल बोरा भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। वह स्थानीय विधायक भी हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान का जायजा लिया और स्थिति की जानकारी ली। काजीरंगा के पास हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। एक ही दुर्घटना में 23 लोगों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
मुस्तैदी छठ महापर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
पूर्व जन्म के कर्मों से तय होते हैं रिश्ते, संतान की चार मान्यताएं
14 नवंबर को क्यों मनाते हैं बाल दिवस? जानें इतिहास
अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सस्पेंस बरकरार, रामलला के दर्शन को लेकर दिया गोलमोल जवाब
