
IBA और बैंक यूनियनों के बीच बनी सहमति
नई दिल्ली। बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित हो गई है। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि भारत सरकार ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा और जल्द ही उसका निस्तारण भी होगा। इसी आश्वासन के साथ बैंक कर्मचारी अब हड़ताल पर नहीं जाएंगे और बैंकिंग सेवाएं समयानुसार चलती रहेंगी।
खबरों के मुताबिक बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद हड़ताल और आंदोलन के प्रस्तावित कार्यक्रमों को टालने पर सहमति बनी है।
ये भी पढ़े
मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा
UFBU की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, 27 सितंबर की रात आईबीए और UFBU के बीच बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि बैंकों में शेष शनिवारों को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर विचार के लिए आईबीए और UFBU की उच्चस्तरीय समिति तत्काल गठित की जाएगी। समिति सभी संभावित विकल्पों पर चर्चा करेगी और सभी हितधारकों, खासकर बैंक ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए समाधान निकालने का प्रयास करेगी।
इसके अलावा स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के पीएलआई (Performance Linked Incentive) स्कीम में संशोधन को लेकर भी आईबीए के साथ चर्चा शुरू होगी। यूनियनों ने योजना को लेकर अपनी आपत्तियों को सरकार के सामने रखने के लिए संशोधन प्रस्ताव तैयार करने पर सहमति जताई है। बैठक में 8 मार्च 2024 को हुई चर्चा के मिनट्स में दर्ज लंबित मुद्दों पर भी दोनों पक्षों के बीच जल्द समाधान के लिए बातचीत करने का निर्णय लिया गया।
इन सहमतियों के बाद UFBU ने प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल की कार्रवाई स्थगित करने का फैसला किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस में AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC सहित सात बैंक संगठन शामिल हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ट्रोलिंग पर सलमान के स्टैंड की फातिमा ने की तारीफ, बिग बॉस में बोलीं बड़ी बात
अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा
ग्लोइंग स्किन के लिए काम आ सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया सही तरीका
आलिया के लिए रणबीर का प्रोटेक्टिव अंदाज हुआ वायरल
भारतीय रेलवे की नई पहल, LNG से चलेगी ट्रेन; 40% तक कम होगा डीजल खर्च
उन्नाव: पड़ोसी ने कारोबारी को चाकू मारकर किया जख्मी, इलाके में फैली सनसनी


2 thoughts on “बन गई बात, बैंक हड़ताल स्थगित, तीन दिन की हड़ताल पर जा रहे थे बैंक कर्मी”
Comments are closed.