शादीशुदा महिला को दूसरे युवक संग देख आया तैश, पुराने आशिक ने हंसिए से किया वार

Gorakhpur

Gorakhpur: गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शादीशुदा महिला को दूसरे युवक के साथ देखकर उसका पुराना प्रेमी भड़क गया और विवाद के दौरान महिला पर हंसिए से हमला कर दिया। महिला ने बचाव के लिए हाथ आगे किया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है और वह अपने पति तथा चार बच्चों के साथ रहती है। परिवार की आजीविका खेती-बाड़ी से चलती है। महिला के पति की तबीयत ठीक नहीं रहती है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस के एक युवक से उसका कई वर्षों से संबंध था।

ये भी पढें

India’s Got Latent फिर विवादों में, Netflix पर भी सवाल

इसी बीच महिला की नजदीकी दूसरे गांव के एक युवक से भी बढ़ गई। बताया जा रहा है कि दूसरा युवक शराब की दुकान के बाहर चखना बेचता है। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह महिला के कमरे में पहुंचा था। इसी दौरान महिला का पुराना प्रेमी भी वहां पहुंच गया।

कमरे में दूसरे युवक को देखकर आरोपी कथित तौर पर नाराज हो गया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दूसरा युवक वहां से भाग निकला। इसके बाद पुराने प्रेमी और महिला के बीच विवाद और बढ़ गया।

ये भी पढें

ज्ञानेश को CJP का अल्टीमेटम, 48 घंटे में दीजिए इस्तीफा

आरोप है कि इसी दौरान युवक ने कमरे में रखा हंसिया उठाकर महिला पर हमला कर दिया। महिला ने खुद को बचाने के लिए हाथ आगे कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद गुलरिहा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद पाल के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

ज्ञानेश को CJP का अल्टीमेटम, 48 घंटे में दीजिए इस्तीफा

वाह डॉक्टर साहब ! बाएं पैर की जगह दाएं का कर दिया ऑपरेशन

WI के खिलाफ विराट का दबदबा, सचिन-रोहित टॉप-5 से बाहर

₹600 सस्ता सिलेंडर? जानिए वायरल दावे की सच्चाई

Spread the love

One thought on “शादीशुदा महिला को दूसरे युवक संग देख आया तैश, पुराने आशिक ने हंसिए से किया वार”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

प्रदर्शन के बीच बारिश में बैरिकेडिंग पर चढ़ गए अजय राय

Lucknow: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में डटे रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली में पुलिस,SSB और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान एक टोयटा कार से 225 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

निगोहां में एक युवक की बेरहमी से हत्या

पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही पड़ताल छानबीन में जुटी पुलिस का दावा, मृतक शराब पीने का था आदी मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र भेजा प्रयोगशाला बक्तौरी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ हो रही सिलसिलेवार घटनाओं का मामला थम नहीं रहा […]

Spread the love
Read More