
भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद
ए अहमद सौदागर
Lucknow : UP STF ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को मंगलवार को पैडलेगंज गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया है।
इनके पास से चार अवैध पिस्टल, मैगजीन, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व 1250 रुपए की नकदी बरामद हुई है।
STF के DSP डीके शाही के नेतृत्व में लगाई गई टीम को मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि असलहों की सप्लाई करने वाला एक गिरोह पैडलेगंज थाना क्षेत्र होते हुए कहीं असलहों की तस्करी करने जा रहे हैं।
इस सूचना पर एसटीएफ टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर घेरेबंदी कर पांच तस्करों को धरदबोचा।
DSP डीके शाही के मुताबिक पकड़े तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम गोपालपुर बिहार निवासी श्रेयांस यादव उर्फ बबलू, देवरिया निवासी अजीत यादव, गोरखपुर निवासी अभिषेक गौड़ उर्फ भेली, गोरखपुर निवासी अभिषेक प्रजापति उर्फ अभी व गोरखनाथ गोरखपुर निवासी राहुल गुप्ता बताया।
STF के अधिकारी डीके शाही के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों का एक संगठित गिरोह है जो गोरखपुर जिले के अलावा यूपी सहित कई राज्यों में अंतरराज्यीय स्तर अवैध असलहों की तस्करी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि इन अवैध असलहों को 15-20 हजार रुपए में अपराधियों के हाथों बेचते हैं। STF के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
बीकेटी: पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले
King की रिलीज डेट तय, शाहरुख बोले- अभी सिर्फ बात करूंगा, ट्रेलर बाद में
SGPGI में डिप्टी CM की भी नहीं गलती है दाल
बच्चों की सुरक्षा के लिए नई पहल, ‘खुली बात’ AI चैटबॉट करेगा पैरेंट्स की मदद
गरीबी को हराकर पांच भाई-बहनों ने क्रैक किया NEET
गोरखपुर में मोबाइल की लत ने बिगाड़ा बच्चे का व्यवहार, सामने आया गंभीर मामला
ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों एवं पशु क्रूरता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया
गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम


One thought on “यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार”
Comments are closed.