गरीबी को हराकर पांच भाई-बहनों ने क्रैक किया NEET

Kandhamal: ओडिशा के कंधमाल जिले के दारिंगबाड़ी ब्लॉक के सिकबाड़ी गांव से सामने आई एक कहानी संघर्ष, त्याग और शिक्षा की ताकत की मिसाल बन गई है। आर्थिक तंगी, जर्जर घर और दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष के बावजूद एक आदिवासी परिवार ने अपने बच्चों की पढ़ाई का सपना टूटने नहीं दिया।

आज इसी परिवार के पांच भाई-बहन नीट परीक्षा पास कर डॉक्टर बनने की राह पर हैं। सिकबाड़ी गांव निवासी बुर्सी प्रधान और उनकी पत्नी अनुसूया प्रधान के सात बच्चे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर रही है। घर की हालत जर्जर थी और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना भी मुश्किल था। इसके बावजूद माता-पिता ने बच्चों की शिक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी।

बच्चों के भविष्य के लिए केरल चले गए पिता

बच्चों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए बुर्सी प्रधान ने गांव छोड़ने का फैसला किया और मजदूरी करने के लिए केरल चले गए। वर्षों तक उन्होंने वहां दिहाड़ी मजदूरी की और अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा बच्चों की पढ़ाई पर खर्च किया।

परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि बच्चों की पढ़ाई का खर्च जुटाने के लिए बैल और बकरियां तक बेचनी पड़ीं। खेती से होने वाली मामूली आमदनी के बावजूद परिवार ने बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।

सबसे पहले बड़े बेटे ने हासिल की NEET में सफलता

परिवार में डॉक्टर बनने की राह खोलने वाले सबसे पहले सदस्य बड़े बेटे विभीषण प्रधान रहे। करीब चार वर्ष पहले उन्होंने नीट परीक्षा पास की और मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। वर्तमान में वह कोरापुट स्थित शहीद लक्ष्मण मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई पूरी कर इंटर्नशिप कर रहे हैं।

ये भी पढें

‘एक्ट ईस्ट’ को मिलेगी नई गति, भारत-वियतनाम के बीच बढ़ेगा सहयोग

इसके बाद उनकी छोटी बहन मोनालिसा प्रधान ने पिछले वर्ष नीट परीक्षा पास की। वह फिलहाल कोरापुट मेडिकल कॉलेज में MBBS के दूसरे वर्ष की छात्रा हैं। इस वर्ष परिवार के दो और सदस्यों सुनेमी प्रधान और एसरीय प्रधान ने भी नीट परीक्षा में सफलता हासिल की और मेडिकल शिक्षा में प्रवेश प्राप्त किया।

चचेरी बहन मीनाक्षी ने भी क्रैक किया NEET

इस परिवार की सफलता की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। बुर्सी प्रधान के छोटे भाई जिसाय प्रधान की बेटी मीनाक्षी प्रधान ने भी इस वर्ष नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस तरह परिवार के पांच सदस्य मेडिकल शिक्षा हासिल कर डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

अभावों में बीता बचपन, लेकिन सपने बड़े रहे

इन बच्चों का बचपन बेहद अभावों में गुजरा। अच्छे कपड़ों और सुविधाओं की कमी रही, लेकिन पढ़ाई के प्रति उनका जुनून कभी कम नहीं हुआ। घर लौटने पर ये बच्चे माता-पिता का हाथ भी बंटाते हैं। वे पशु चराने जाते हैं और खेती के काम में सहयोग करते हैं। इसके साथ ही पढ़ाई का सिलसिला भी जारी रखते हैं। परिवार की आय का मुख्य जरिया मक्का और हल्दी की खेती है। खेती से होने वाली सीमित आमदनी का बड़ा हिस्सा बच्चों की शिक्षा पर खर्च होता रहा है।

नमक-मिर्च और प्याज के साथ गुजारा

आज भी परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। माता-पिता कई बार पखाल भात, नमक, मिर्च और प्याज खाकर गुजारा करते हैं, लेकिन बच्चों की पढ़ाई के मामले में उन्होंने कभी समझौता नहीं किया।

बच्चों के मेडिकल कॉलेज में दाखिले और आगे की पढ़ाई के खर्च ने परिवार की चिंता बढ़ा दी है। बुर्सी प्रधान की उम्र अब 70 वर्ष से अधिक हो चुकी है और उम्र बढ़ने के कारण वे पहले की तरह मजदूरी नहीं कर पाते। इसके बावजूद बच्चों की पढ़ाई पूरी कराने की चिंता उनके मन में बनी हुई है।

सरकार से आर्थिक मदद की उम्मीद

बुर्सी प्रधान और उनकी पत्नी का कहना है कि यदि सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिल जाए तो बच्चों की आगे की पढ़ाई पूरी कराने में बड़ी मदद मिलेगी। परिवार ने अपनी क्षमता से ज्यादा संघर्ष कर बच्चों को यहां तक पहुंचाया है और अब उन्हें उम्मीद है कि सरकारी मदद से उनके बच्चों का डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो सकेगा।

दारिंगबाड़ी जैसे पिछड़े क्षेत्र के एक गरीब आदिवासी परिवार के पांच सदस्यों का नीट परीक्षा पास कर मेडिकल शिक्षा की ओर बढ़ना पूरे कंधमाल जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह परिवार साबित करता है कि संसाधनों की कमी सपनों की राह रोक सकती है, लेकिन हौसला, मेहनत और परिवार का त्याग मंजिल तक पहुंचने का रास्ता जरूर बना सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, जानें क्या करें और क्या न करें

‘एक्ट ईस्ट’ को मिलेगी नई गति, भारत-वियतनाम के बीच बढ़ेगा सहयोग

दिल्ली में 10 हजार छात्र-छात्राओं के लिए बनेंगे हॉस्टल, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

पुलिस अधीक्षक ने महकमें में किया बड़ा फेरबदल , सात थानाध्यक्ष हुए इधर से उधर

कृष्णानगर: मजदूर रामबाबू के बाद अब एक महिला की सिर कूच कर हत्या

 

 

2 thoughts on “गरीबी को हराकर पांच भाई-बहनों ने क्रैक किया NEET”

Comments are closed.

Varanasi
Education homeslider Uttar Pradesh

IAS हिमांशु: 22 साल में बने IAS, काशी को दिलाया सम्मान

Varanasi: अपनी मेहनत, लगन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर सफलता हासिल करने वाले आईएएस अधिकारी हिमांशु नागपाल एक बार फिर चर्चा में हैं। उत्तर प्रदेश कैडर के 2019 बैच के IAS अधिकारी हिमांशु नागपाल वर्तमान में वाराणसी नगर निगम में म्युनिसिपल कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। उनके नेतृत्व और प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

Read More
New Delhi
homeslider National

इमरान के दिवाली वाले बयान पर विवाद, कांग्रेस सांसद की सफाई

New Delhi: दिल्ली- NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के एक बयान ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने दिवाली और प्रदूषण को मानव जनित रोग बताते हुए लोगों को जागरूक होने की जरूरत बताई थी। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई […]

Read More
Railway Online Booking
homeslider National

रेलवे में अब ऑनलाइन बुक करें कुली और व्हीलचेयर

Railway Online Booking: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार डिजिटल सेवाओं का विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी में अब यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर कुली और व्हीलचेयर की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। रेलवे ने कुली और व्हीलचेयर की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग की सुविधा शुरू करने की पहल की […]

Read More