
एक दिन पहले भी थी चर्चाएं कि कई ऐलान करेंगे CM
Prayagraj: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में अधिवक्ताओं के हित में तीन बड़े फैसलों का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने आज वकीलों के लिए पांच लाख रुपए की कैशलेस इलाज की घोषणा के साथ ही उनको बड़ा उपहार सौंप दिया।
वरिष्ठ अधिवक्ता अच्युतानंद पाठक कहते हैं कि प्रेक्टिस करने आने वाले वकीलों के सामने एक बड़ी समस्या थी कि कोई बीमार पड़ जाए तो इलाज कैसे होगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद अब नए बच्चों को एक तरह से सुरक्षा मिल गई है।
मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद हाईकोर्ट से जुड़े हजारों वकीलों के लिए सुविधाओं के विस्तार और राज्यभर के अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य सुरक्षा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। CM ने हाईकोर्ट में करीब 10 हजार वकीलों के लिए मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था कराने की घोषणा की।
ये भी पढें
Subway ने जबलपुर में खोला नया स्टोर, MP में बढ़ाया कारोबार का दायरा
इससे हाईकोर्ट परिसर और उसके आसपास पार्किंग की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही 400 राज्य विधि अधिकारियों को तकनीक से जोड़ने के लिए टैबलेट उपलब्ध कराने का फैसला किया गया है।
सरकार का कहना है कि तकनीकी संसाधनों के इस्तेमाल से विधिक कार्यों को अधिक सुविधाजनक और प्रभावी बनाया जा सकेगा। वहीं, राज्य के सभी वकीलों के लिए पांच लाख रुपये तक का कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस उपलब्ध कराने का भी ऐलान किया गया है। इस फैसले से अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को इलाज के खर्च के मामले में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
Subway ने जबलपुर में खोला नया स्टोर, MP में बढ़ाया कारोबार का दायरा
नेताओं की संपत्ति का हिसाब तो अफसरों का क्यों नहीं?
पेट्रोल 370 के पार, सरकार ने दी जनता को राहत
कानपुर के ICD परिसर में दुर्गा प्रतिमा खंडित
केरल में अनवर इब्राहिम का बड़ा संदेश, बोले- नई सच्चाइयों को समझें विद्वान


One thought on “प्रयागराज में वकीलों को CM योगी की बड़ी सौगात, तीन बड़े फैसलों का ऐलान”
Comments are closed.