
रात में मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप
Kanpur: शहर के जूही-फजलगंज स्थित भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड के अंतर्देशीय कंटेनर डिपो परिसर में स्थित मंदिर में बीती रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिसर में कार्यरत कर्मचारियों और अन्य लोगों में नाराजगी है। मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
बताया गया है कि ICD परिसर स्थित इस मंदिर में परिसर में काम करने वाले कर्मचारी, सीमा शुल्क विभाग के कर्मचारी, CONCOR के ट्रेड पार्टनर तथा ट्रक ऑपरेटर नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे समय में प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना सामने आई है, जब परिसर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर आयोजित होने वाले वार्षिक विशाल भंडारे की तैयारियां चल रही हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

लोगों ने मांग की है कि परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर प्रतिमा खंडित करने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि ICD परिसर में पहले भी धार्मिक भावनाओं से जुड़े विवाद सामने आते रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
ICD से जुड़े कुछ अन्य आरोप भी सामने आए हैं, जिनमें परिसर में कार्यरत एक ऑपरेटर पर पूर्व में गोमांस की कथित तस्करी के मामले में दादरी में पकड़े जाने का आरोप शामिल है। इन आरोपों और वर्तमान घटना के बीच कोई संबंध है या नहीं, यह जांच का विषय है।
ये भी पढें
नदी में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का DM ने किया सम्मान
संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की भी स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। मामले में ICD के टर्मिनल प्रबंधक सैयद मोहम्मद अब्बास रिजवी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा।
बताया गया है कि इस ICD से अरब और पश्चिमी देशों को मांस की आपूर्ति के लिए रेफ्रिजरेटेड कंटेनर ट्रेनें भी संचालित होती हैं। हालांकि, इसका मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना से कोई प्रत्यक्ष संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित अधिकारियों से घटना की जांच कर वास्तविक तथ्य सामने लाने की अपेक्षा की जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
नदी में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का DM ने किया सम्मान
वैश्वीकरण, बाजार और हिंदी साहित्य: चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर व्याख्यान आयोजित
भारत ने आठवीं बार जीता महिला एशिया कप
राहुल गांधी को देश की महत्वपूर्ण उम्मीद मानती है कांग्रेस- सुप्रिया श्रीनेत
लिवर की सेहत के लिए किचन की तीन चीजें, जानें सेवन का सही तरीका


One thought on “कानपुर के ICD परिसर में दुर्गा प्रतिमा खंडित”
Comments are closed.