गोमतीनगर: बंद मकानों में चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश

तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व पांच हजार रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow : पूर्वी जोन की सर्विलांस व गोमतीनगर की संयुक्त टीम ने गुरुवार को चोरों के अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के गहने, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व पांच हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम ने पूर्वी जोन की क्राइम/सर्विलांस सेल की मदद से गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर समतामूलक चौराहे के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र स्थित धधरा गांव व हाल पता सतरिख रोड चिनहट निवासी मोहम्मद तफहीम उर्फ राजू पुत्र मोहम्मद अयूब, ठाकुरगंज क्षेत्र के न्यू हैदरगंज निवासी अरुण वर्मा पुत्र मंगल प्रसाद व नंदपुर डूडा कॉलोनी चिनहट निवासी सुमित कुमार पुत्र जगमोहन लोधी बताया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो दिन में घूम-घूमकर रैकी करते हैं और शाम ढलते ही बंद मकानों को निशाना बनाकर घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर भाग निकलते हैं।

उपनिरीक्षक अमरनाथ चौरसिया के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह लोग बिना नंबर की मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर बंद मकानों की रैकी करते हैं और चिन्हित मकानों की रैकी करने के रात में ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपित इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इस गुड वर्क पर खुश हो DSP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने इंस्पेक्टर गोमतीनगर के अलावा टीम में शामिल उपनिरीक्षक अमरनाथ चौरसिया, हेड कांस्टेबल संदीप पाण्डेय, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल शिवानंद खरवार, कांस्टेबल तरनजीत कुमार, कांस्टेबल अजय यादव, कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल दलवीर सिंह, उपनिरीक्षक तेज कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक मारूफ आलम, उपनिरीक्षक अनुप शुक्ला, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल रविकांत, कांस्टेबल अंकुर चौधरी व कांस्टेबल शुभम कुमार को शाबाशी दी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता

कालीचरण पीजी कॉलेज में प्रबोधन-2026 का आयोजन, 29 विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी

अल्लू-अर्जुन फैंस की HPV वैक्सीन पर अनोखी पहल

JioFinance ऐप से जानिए आर्थिक सेहत, फायदे भी लीजिए

BRICS समिट से पहले चिदंबरम के सवाल पर BJP ने बताया ‘नाराज फूफा’

नेपाल में राहत-बचाव अभियान के लिए भारत की मदद जारी, 130 टन से अधिक पहुंचाई राहत सामग्री

नेपाल में राहत-बचाव अभियान के लिए भारत की मदद जारी, 130 टन से अधिक पहुंचाई राहत सामग्री

भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे अपनी जमीन, श्रीलंका ने राजनाथ सिंह को दिया भरोसा

 

 

 

One thought on “गोमतीनगर: बंद मकानों में चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश”

Comments are closed.

Crime News

कठौता झील के किनारे मिला युवक का शव, सनसनी

चिनहट: एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शव कठौता झील किनारे पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैली सनसनी ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट क्षेत्र के कठौता झील के किनारे गुरुवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश […]

Read More
Crime News

तालकटोरा: पत्नी की हत्या करने वाला खूनी पति गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की हुई थी पुष्टि प्रेम संबंध के शक में दिया था घटना को अंजाम ए अहमद सौदागर Lucknow : तालकटोरा थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय रागिनी की हत्या उसी के पति सैलून कर्मी रोहित ने गला दबाकर की थी। इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर तालकटोरा […]

Read More
Meerut
Crime News Uttar Pradesh

बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंचते ही दूल्हा-बाराती हुए फरार

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश को समय रहते रोक दिया गया। शेरगढ़ी इलाके के एक मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी की शादी 20 साल के युवक से कराए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम जैसे ही […]

Read More