Allu Arjun Fans : साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता सिर्फ फिल्मों और बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं है। उनके फैंस भी सामाजिक मुद्दों को लेकर कई तरह की पहल करते नजर आते हैं। इसी कड़ी में अल्लू अर्जुन फैन एसोसिएशन (AAFA) की ओर से HPV वैक्सीन को लेकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान अब बड़े स्तर पर पहुंच गया है। इस अभियान के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित कर लड़कियों और उनके परिवारों को HPV वैक्सीनेशन के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। एसोसिएशन के मुताबिक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में करीब 820 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए लाख से अधिक लड़कियों तक HPV वैक्सीन से जुड़ी जानकारी पहुंचाने का दावा किया गया है।
ग्रासरूट लेवल पर पहुंच रहा अभियान
AAFA की टीम इस पहल को सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित रखने के बजाय स्थानीय और सामुदायिक स्तर पर ले जाने की कोशिश कर रही है। अभियान का उद्देश्य HPV संक्रमण, टीकाकरण और इससे जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इसी अभियान के तहत महाराष्ट्र की सोलापुर टीम ने भी हिस्सा लिया। सोलापुर जिले के निल्लकंटेश्वर हाई स्कूल में HPV वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को HPV वैक्सीनेशन के महत्व और इससे बचाव से संबंधित जरूरी जानकारी दी गई।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता
HPV यानी ह्यूमन पैपिलोमावायरस संक्रमण कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा हो सकता है और इसके कुछ प्रकार सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। ऐसे में HPV वैक्सीनेशन और इससे जुड़ी सही जानकारी को लेकर जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण माना जाता है। AAFA का यह अभियान लोगों के बीच HPV वैक्सीनेशन को लेकर सही जानकारी और चर्चा को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। कार्यक्रमों के जरिए आने वाली पीढ़ियों को HPV से जुड़ी बीमारियों के जोखिम और बचाव के विकल्पों के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
फैंस की सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल
अल्लू अर्जुन के फैंस की ओर से चलाया जा रहा यह अभियान इस बात को दिखाता है कि फैन कम्युनिटी अपनी सामूहिक पहुंच का इस्तेमाल सामाजिक जागरूकता के लिए भी कर सकती है। 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सैकड़ों कार्यक्रमों के जरिए लाखों लड़कियों तक पहुंचने की यह पहल इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। AAFA की कोशिश HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम से जुड़े संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की है। अभियान के आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
ये भी पढें
‘छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा
JioFinance ऐप से जानिए आर्थिक सेहत, फायदे भी लीजिए
भारत दौरे पर इस्माइली इमाम, जयशंकर से की मुलाकात
बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंचते ही दूल्हा-बाराती हुए फरार
