आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता

प्रबुद्ध व अनुभवी चेहरों को मिली अहम कमान

कलम, विचार और पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर पार्टी की आवाज बनकर मीडिया में सरकार को घेरेंगे: वंशराज दुबे

Lucknow : आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार के क्रम में प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने इमरान संभलशाही एवं अरुण सिंह चंदेल को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। पार्टी ने दोनों नवनियुक्त प्रवक्ताओं को मिली इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश के विभिन्न प्रबुद्ध क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वाले इन दोनों दिग्गजों के आने से पार्टी की मीडिया विंग को बौद्धिक, वैचारिक और जमीनी स्तर पर अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।

पदों की घोषणा करते हुए आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने कहा कि पार्टी लगातार ऐसे समर्पित, विद्वान और जमीनी चेहरों को आगे ला रही है जो जनसरोकारों को प्रखरता से रख सकें। उन्होंने कहा कि इमरान संभलशाही और अरुण सिंह चंदेल दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों के सिद्धहस्त हस्ताक्षर हैं। वंशराज दुबे ने कहा कि आज जब उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और तानाशाही चरम पर है, तब कलम, अध्ययन और पत्रकारिता की ताकत से लैस ये प्रवक्ता टीवी बहसों से लेकर सड़कों तक जनता के बुनियादी मुद्दों पर मौजूदा सरकार की जवाबदेही तय करने का काम करेंगे।

नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता इमरान संभलशाही साहित्य और शिक्षा जगत में एक प्रतिष्ठित पहचान रखते हैं। लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय इमरान संभलशाही के अब तक तीन कविता-संग्रह और एक कहानी-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। उनके उत्कृष्ट रचनात्मक योगदान के लिए उन्हें हिंदी अकादमी, मुंबई द्वारा प्रतिष्ठित ‘साहित्य भूषण सम्मान’ तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा ‘वामिक जौनपुरी सम्मान’ सहित कई अन्य राष्ट्रीय व प्रांतीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। हिंदी साहित्य और थिएटर एंड फ़िल्म में स्नातकोत्तर (मास्टर्स) इमरान पेशे से एक शिक्षक भी हैं और प्रयागराज (इलाहाबाद) में अध्यापन कार्य से जुड़े हुए हैं। अपनी नियुक्ति पर इमरान संभलशाही ने कहा कि साहित्य और शिक्षण का मूल उद्देश्य समाज को सच का आईना दिखाना है। वे आम आदमी पार्टी के मंच से उत्तर प्रदेश के शिक्षकों, शिक्षित बेरोजगार युवाओं, छात्रों और आम जनमानस के दर्द को पूरी ताकत और संवेदना के साथ उठाएंगे।

पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय और जनता की नब्ज पहचानने वाले वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह चंदेल को प्रदेश प्रवक्ता बनाकर आम आदमी पार्टी ने मीडिया प्रबंधन को एक अनुभवी दृष्टि दी है। ग्रामीण समस्याओं, जनमुद्दों और जमीनी राजनीति पर गहरी पकड़ रखने वाले अरुण सिंह चंदेल ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार के तौर पर उन्होंने हमेशा सत्ता की खामियों और जनता की बेबसी को करीब से देखा व समझा है। अब आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता के रूप में वे उसी निष्पक्ष और निर्भीक तेवर के साथ उत्तर प्रदेश की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे प्रदेश के दूरदराज इलाकों और गांवों के बुनियादी मुद्दों को प्रमुखता से मीडिया के केंद्र में लाकर सरकार को कटघरे में खड़ा करेंगे।

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कोरी बयानबाजी के बजाय तर्कों, तथ्यों और सामाजिक समझ के आधार पर जनसंवाद स्थापित करेगी। एक तरफ जहां साहित्य व कला जगत के विद्वान इमरान संभलशाही का भाषाई सामर्थ्य और वैचारिक दृष्टिकोण पार्टी की बात को हर वर्ग के दिल तक पहुंचाएगा, वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह चंदेल की जमीनी पकड़ और मीडिया का अनुभव संगठन के पक्ष को मजबूती से स्थापित करेगा। इन दोनों महत्वपूर्ण नियुक्तियों से आम आदमी पार्टी की मीडिया टीम को प्रदेश भर में एक नई ऊर्जा और दिशा मिलना तय है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

कालीचरण पीजी कॉलेज में प्रबोधन-2026 का आयोजन, 29 विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी

जमीन की लालच और मामूली कहासुनी के बाद अपने ही बन रहे कातिल

अल्लू-अर्जुन फैंस की HPV वैक्सीन पर अनोखी पहल

JioFinance ऐप से जानिए आर्थिक सेहत, फायदे भी लीजिए

ईरान का अमेरिका पर बड़ा पलटवार! F-15 समेत कई अमेरिकी विमानों को नुकसान का दावा

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, लेकिन व्हाइट हाउस की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, लेकिन व्हाइट हाउस की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

छा गए त्रिपुराना विजय, IPL की पिटाई का वैभव से लिया बदला!

 

Spread the love

One thought on “आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में संपत्तियों की पहचान और नामांतरण प्रक्रिया होगी आसान

अब रजिस्ट्री के बाद स्वतः होगा नामांतरण यूपी में प्रॉपर्टी आईडी और ऑनलाइन सत्यापन पर जोर नगर निकायों में ई-नगरसेवा पोर्टल पर 56.57 लाख संपत्तियां पोर्टल पर दर्ज Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संपत्ति संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

यूपी वोटर लिस्ट में अनुवाद की गलती पर विवाद

वोटर लिस्ट विवाद पर यूपी CEO का विवादित बयान Lucknow: उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में नामों के गलत अनुवाद का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। विधान परिषद चुनाव की वोटर लिस्ट में ‘रामहित यादव’ का नाम कथित तौर पर गलत अनुवाद के कारण ‘राम ने यादव को मारा’ दर्ज […]

Spread the love
Read More
Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

महर्षि वाल्मीकि को नमन, वैदिक मंत्रों से CM योगी का स्वागत Kanpur: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कानपुर के बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान दो महंतों ने पूजन संपन्न कराया। लव-कुश आश्रम […]

Spread the love
Read More