रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के रूम नंबर 101 में हुई घटना का मामला
पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ए अहमद सौदागर
Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड पर धावा गांव स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उनका शव बुधवार को गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में पंखे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा और उपनिरीक्षक धनंजय सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर दोनों के शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक दोनों बीते 23 अगस्त 2026 से गेस्ट हाउस में ठहरे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पूरे घटनाक्रम पर एक नजर
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि चिनहट क्षेत्र स्थित धावा गांव निवासी राकेश यादव पुत्र गौरीशंकर ने बुधवार को सूचना देकर बताया कि उनके रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के रूम नंबर 101 में ठहरे युवक व युवती ने खुदकुशी कर ली है।
इस सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक युवक की पहचान हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र स्थित अवरलपुरब निवासी 22 वर्षीय अमित कुमार पुत्र ओमप्रकाश व हरदोई जिले के पलिया पंचशाला निवासी 19 वर्षीय नरगिस पुत्री उस्मान के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ में लोकतंत्र सेनानियों का होगा बृहद सम्मेलन
क्राइम ब्रांच और मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी
आतंकवाद पर सख्त भारतः विदेशी राजनयिकों के समक्ष पेश की ‘प्रहार’ रणनीति
भारत रत्न CNR को भी SIR का नोटिस, F से फंसा पेंच
पहले हफ्ते चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट, एक को मिल सकता है बड़ा फायदा; कौन होगा बाहर?
LPG उपभोक्ताओं पर संकट, eKYC नहीं तो सिलिंडर बुकिंग में दिक्कत
ठाकुरगंज: कैफे की आड़ में चल रहा था नशे का अड्डा, पुलिस ने मारा छापा
सुशांत गोल्फ सिटी: धीरेन्द्र हत्याकांड में शामिल पचास हजार का इनामी बदमाश जय किशन गिरफ्तार
