पहले हफ्ते चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट, एक को मिल सकता है बड़ा फायदा; कौन होगा बाहर?

Bigg Boss 20 Nomination

Bigg Boss 20 Nomination: सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 का आगाज होते ही घर के अंदर रिश्तों और समीकरणों का खेल शुरू हो गया है। शो के शुरुआती दिनों में ही कंटेस्टेंट्स के बीच मतभेद और टकराव देखने को मिल रहे हैं। अब पहले हफ्ते का नॉमिनेशन भी सामने आ गया है, जिसके बाद चार सदस्य सीधे घर से बेघर होने के खतरे में आ गए हैं।

पहले हफ्ते इन चार सदस्यों पर लटकी तलवार

बिग बॉस 20 के पहले नॉमिनेशन में कनिका मान, उदिती सिंह, अरशिफा खान और लव गिल को नॉमिनेट किया गया है। यानी इन चारों में से किसी एक का सफर पहले ही सप्ताह खत्म हो सकता है। शो में नॉमिनेशन की प्रक्रिया इस बार काफी खुलकर देखने को मिली। कंटेस्टेंट्स को अपने पसंदीदा सदस्यों का साथ देने के साथ-साथ उन लोगों के खिलाफ भी वोट करना पड़ा, जिन्हें वे कमजोर या अपने लिए चुनौती मानते हैं। इसके चलते घर के अंदर बन रहे रिश्तों और दोस्ती की असली तस्वीर भी धीरे-धीरे सामने आने लगी है।

ये भी पढें

चीनी के दाम गिरे लेकिन आयात पड़ रहा महंगा

लव गिल को मिले सबसे ज्यादा वोट?

पहले नॉमिनेशन में लव गिल के लिए मुश्किलें कुछ ज्यादा नजर आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें घर के कई सदस्यों ने नॉमिनेशन में शामिल किया है। ऐसे में उनका नाम इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, सिर्फ नॉमिनेशन के आधार पर यह कहना जल्दबाजी होगी कि वही घर से बाहर होंगी। वहीं अरशिफा खान भी शुरुआती दिनों से ही अपने बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियों में हैं। शो में उनकी आम्रपाली दुबे और माही विज के साथ तीखी बहस देखने को मिली, जिसके बाद उनके गेम को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

ये भी पढें

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

बिग बॉस देंगे नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को खास मौका

पहले हफ्ते के नॉमिनेशन के बीच शो में एक बड़ा ट्विस्ट भी देखने को मिल सकता है। बिग बॉस ने शुरुआत में कंटेस्टेंट्स को गेम से जुड़ी दो लाइफलाइन दिए जाने की बात कही थी। इसके अलावा मेकर्स की तरफ से कंटेस्टेंट्स को गेम में जरूरी समय पर सपोर्ट देने का भी संकेत दिया गया है। इसी कड़ी में नॉमिनेट हुए चार सदस्यों में से किसी एक को खास वरदान या बड़ा फायदा मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो उस सदस्य की किस्मत बदल सकती है और बाकी तीन कंटेस्टेंट्स के लिए एलिमिनेशन का खतरा और बढ़ जाएगा।

किन कंटेस्टेंट्स का गेम दिख रहा मजबूत?

शो के शुरुआती एपिसोड में कुछ कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आम्रपाली दुबे, माही विज, अरशिफा खान, काजी तौकीर, यंग और लव गिल अपने-अपने अंदाज में गेम में एक्टिव नजर आ रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

अमरमणि-अमनमणि का सियासी सफर तकरीबन खत्म

 

One thought on “पहले हफ्ते चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट, एक को मिल सकता है बड़ा फायदा; कौन होगा बाहर?”

Comments are closed.

Arulvan Film
Entertainment

आदिवासी बच्ची का कमाल, शिक्षा के बूते बचाया पूरा गांव

Arulvan Film: OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर इन दिनों तमिल फिल्म ‘अरुलवान’ दर्शकों का ध्यान खींच रही है। फिल्म की कहानी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा की ताकत और एक छोटी बच्ची के साहस को बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश करती है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म को IMDb पर […]

Read More
Entertainment Uttar Pradesh

*कृष्ण जन्माष्टमी पर गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर और डॉ. साजन राज कुरुप ने ‘कृष्ण अवतारम’ ट्रिलॉजी को दुनिया भर में दिखाने का किया ऐलान!*

*जन्माष्टमी पर बड़ी शुरुआत: श्री श्री रवि शंकर के WFAC और डॉ. साजन राज कुरुप के क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज ने मिलाया हाथ, ‘कृष्ण अवतारम’ ट्रिलॉजी दुनिया भर में होगी रिलीज़* Krishnavataram : पार्ट 1 – हृदयम और इसकी ट्रायोलॉजी को क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज़ और आर्ट ऑफ लिविंग (AOL) और वर्ल्ड फोरम फॉर आर्ट एंड कल्चर (WFAC) के […]

Read More
Entertainment homeslider

तंबूरा और गायन ने सुनील लोधी को दिया यह मकाम

गांव की चौपाल से बॉलीवुड तक पहुंचा नेत्रहीन सिंगर Sunil Lodhi: फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जो लोगों के दिल को छू जाती हैं। ऐसी ही कहानी है बुंदेलखंड के रहने वाले सुनील लोधी की। न कोई फिल्मी बैकग्राउंड, न बड़े मंच और न ही किसी बड़े म्यूजिक स्कूल की […]

Read More