ठाकुरगंज: कैफे की आड़ में चल रहा था नशे का अड्डा, पुलिस ने मारा छापा

ठाकुरगंज: कैफे की आड़ में चल रहा था नशे का अड्डा, पुलिस ने मारा छापाद राशा कैफे में खुलेआम हुक्का, 13 गिरफ्तार, 14 हुक्के और 29 फ्लेवर बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow : राजधानी लखनऊ में हुक्का बार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिमी जोन के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दलालों के संरक्षण में खुलेआम हुक्का बार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर 13 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक द राशा कैफे, चोर घाटी के पास, चौकी रिंग रोड पर लाइसेंस का झांसा देकर कम उम्र के लड़कों को बुलाया जाता था और नशे का आदी बनाया जा रहा था।
प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी तो मौके पर मो. एहतिशाम, फरहान खान, मो. फरमान, तौकीर अहमद, मो. साद, मुस्तफा, मो. अनस, मो. आमिर, अंकित कुमार, आजम, समीर, अमन चौधरी और मो. अयान पकड़े गए।इनके पास से 14 छोटे-बड़े हुक्के, 6 चिलम, 3 पाइप, 2 हीटर और 29 सील पैक फ्लेवर बरामद हुए।

जिसको लेकर थाना ठाकुरगंज में धारा 223/271 BNS व 4/21 तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब उन दलालों की तलाश कर रही है जो इस अवैध कारोबार को संरक्षण दे रहे थे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

ट्रेनिंग के दौरान घर लौटे CRPF जवान बृजेश गौतम, राजीव गांधी पीजी कॉलेज में हुआ जोरदार स्वागत

जमीन के विवाद में हाथ में बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची युवती

गुवाहाटी में पत्नी की हत्या से सनसनी, सिर फ्रिज में छिपाया; फरार पति गिरफ्तार

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

थम नहीं रहीं दुष्कर्म की वारदात, गाजीपुर में मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

Crime News Uttar Pradesh

जमीन के विवाद में हाथ में बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची युवती

महिला के हाथ में बंदूक देख पुलिसकर्मी सकते में उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने सोमवार को उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवती हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल पुलिस चौकी पहुंच गई। […]

Read More
Guwahati
Crime News

गुवाहाटी में पत्नी की हत्या से सनसनी, सिर फ्रिज में छिपाया; फरार पति गिरफ्तार

Guwahati: असम के गुवाहाटी में पत्नी की हत्या का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। हाटीगांव इलाके में एक युवक पर अपनी पत्नी की हत्या करने और शव को क्षत-विक्षत करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला के शव को कई हिस्सों में बांट दिया और उसका सिर फ्रिज में छिपा […]

Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: धीरेन्द्र हत्याकांड में शामिल पचास हजार का इनामी बदमाश जय किशन गिरफ्तार

मृतक की अंगुठी व 1.7300 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से अगवा कर महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे पचास हजार के इनामी कुख्यात बदमाश बाराबंकी जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित मानपुर डेहवा […]

Read More