Ghazipur: सितंबर महीने का राशन लेने वाले कार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत गाजीपुर जिले में 10 सितंबर से 25 सितंबर तक पात्र लाभार्थियों को राशन का वितरण किया जाएगा। इस दौरान पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में गेहूं और चावल निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, अंत्योदय कार्डधारकों को पिछले तीन महीनों की चीनी भी निर्धारित दर पर दी जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने जिले के सभी उचित दर विक्रेताओं को तय अवधि के भीतर राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, वितरण प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार पूरा कराया जाएगा, ताकि पात्र लाभार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
अंत्योदय कार्ड पर मिलेगा 35 किलो अनाज
अंत्योदय अन्न योजना के तहत आने वाले परिवारों को प्रत्येक कार्ड पर कुल 35 किलो खाद्यान्न मिलेगा। इसमें 10 किलो गेहूं और 25 किलो चावल शामिल है। खास बात यह है कि यह पूरा खाद्यान्न लाभार्थियों को निशुल्क दिया जाएगा।
ये भी पढें
काफी दिनों से पति-पत्नी में चल रहे विवाद को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाया
वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को परिवार में दर्ज प्रत्येक यूनिट के आधार पर राशन मिलेगा। प्रत्येक यूनिट के लिए एक किलो गेहूं और चार किलो चावल निर्धारित किया गया है। यानी परिवार में जितने सदस्य पात्र यूनिट के रूप में दर्ज हैं, उसी के अनुसार खाद्यान्न की मात्रा तय होगी।
तीन महीने की चीनी एक साथ मिलेगी
अंत्योदय कार्डधारकों के लिए इस बार चीनी को लेकर भी राहत दी गई है। जुलाई, अगस्त और सितंबर यानी तीन महीनों की चीनी एक साथ वितरित की जाएगी। प्रत्येक अंत्योदय कार्ड पर कुल 3 किलो चीनी मिलेगी। चीनी की कीमत 18 रुपये प्रति किलो तय की गई है। इस हिसाब से तीन किलो चीनी के लिए लाभार्थी को कुल 54 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चीनी के वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा लागू नहीं होगी। लाभार्थियों को चीनी अपनी मूल राशन दुकान से ही प्राप्त करनी होगी।
ये भी पढें
विजय रश्मिका की जोड़ी का कमाल, राणाबाली में खुलेगा इतिहास का बड़ा राज
राशन के लिए पोर्टेबिलिटी की सुविधा जारी
खाद्यान्न लेने के मामले में लाभार्थियों को वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के तहत पोर्टेबिलिटी की सुविधा मिलती रहेगी। ई-पास मशीन से निकलने वाली पर्ची में गेहूं, चावल और बाजरा का मूल्य शून्य दर्ज होगा, जबकि चीनी के लिए 18 रुपये प्रति किलो की दर दर्ज की जाएगी।
आधार में दिक्कत तो OTP से मिलेगा राशन
राशन वितरण के दौरान आधार प्रमाणीकरण में परेशानी आने वाले लाभार्थियों के लिए भी व्यवस्था की गई है। 25 सितंबर को आधार प्रमाणीकरण में समस्या वाले लाभार्थियों को मोबाइल OTP के माध्यम से राशन वितरित किया जाएगा। राशन की दुकानों पर वितरण का समय भी निर्धारित किया गया है। लाभार्थी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे के बीच अपनी राशन दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अमिताभ बोले- अब रिटायर होना चाहता हूं
आतंकवाद पर सख्त भारतः विदेशी राजनयिकों के समक्ष पेश की ‘प्रहार’ रणनीति
काफी दिनों से पति-पत्नी में चल रहे विवाद को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाया

2 thoughts on “गाजीपुर में 10 से 25 सितंबर तक मुफ्त राशन, 18 रुपये किलो मिलेगी चीनी”
Comments are closed.