ऑपरेशन किरण के तहत पति-पत्नी के मतभेद को मिटाकर एक-दूसरे से मिलाया
ए अहमद सौदागर
Lucknow: पुलिस कमिश्नरेट के उत्तरी जोन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन किरण’ के तहत जानकीपुरम पुलिस और मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने एक पारिवारिक विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया है। एक-दूसरे से नाराज दंपति को बैठाकर काउंसलिंग और मध्यस्थता के माध्यम से पति-पत्नी के बीच के मतभेद दूर कराए तो पति-पत्नी दोनों हंसी-खुशी के साथ रहने के लिए तैयार हो गए। पुलिस की ये बेहतर काउंसलिंग ने बिगड़े परिवार का घर बसा दिया।
पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन किरण का मकसद पारिवारिक और आपसी विवादों में बातचीत काउंसलिंग और सकारात्मक परामर्श के जरिए परिवारों को टूटने से बचाना है। इसी के तहत उत्तरी जोन के जानकीपुरम पुलिस और मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने इस मामले में दोनों पक्षों की काउंसलिंग की।
ये भी पढें
काउंसलिंग के दौरान टीम ने पति-पत्नी की समस्याओं और उनके पक्षों को ध्यान से सुना। इसके बाद दोनों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित कर आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास किया गया। काउंसलिंग के बाद दोनों पति-पत्नी ने अपने मतभेद भुलाकर आपसी सहमति से दोबारा साथ रहने पर सहमति जताई। मिशन शक्ति केंद्र जानकीपुरम की टीम ने सुलह-समझौता कराकर उन्हें आपसी प्रेम, सौहार्द और विश्वास के साथ पारिवारिक जीवन आगे बढ़ाने के लिए घर भेजा।
डीसीपी उत्तरी के मुताबिक ऑपरेशन किरण का मुख्य मकसद एक दूसरे को बैठाकर बातचीत कराना। काउंसलिंग और आपसी सहमति के माध्यम से पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करना, परिवारों को टूटने से बचाना और रिश्तों में आपसी समझ व विश्वास को बढ़ावा देना है। इस के तहत जानकीपुरम थाने में तैनात की महिला उपनिरीक्षक संजू मिश्रा, महिला कांस्टेबल संतोषी व उपनिरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने इस मामले में अहम भूमिका निभाई।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
भारत रत्न CNR को भी SIR का नोटिस, F से फंसा पेंच
छा गए त्रिपुराना विजय, IPL की पिटाई का वैभव से लिया बदला!
पहले हफ्ते चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट, एक को मिल सकता है बड़ा फायदा; कौन होगा बाहर?
