अमिताभ बोले- अब रिटायर होना चाहता हूं

KBC छोड़ेंगे अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan KBC Retirement: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने उन्हें चिंता में डाल दिया है। लंबे समय से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) की पहचान बने अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग में कुछ ऐसा लिखा है, जिससे उनके शो से रिटायरमेंट लेने की अटकलें तेज हो गई हैं।

बिग बी ने बताया कि शो की हॉट सीट पर आने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स की दर्दनाक जिंदगी की कहानियां सुनकर उनका दिल टूट जाता है और कई बार उनके लिए अपनी भावनाओं को संभालना बेहद मुश्किल हो जाता है।

कंटेस्टेंट्स की कहानियों ने भावुक किया

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि कुछ कंटेस्टेंट्स शो में अपनी जिंदगी से जुड़ी बेहद गंभीर और दर्दनाक कहानियां लेकर आते हैं। इन कहानियों को सुनने के बाद उनके लिए अपनी भावनाओं पर काबू रखना ही नहीं, बल्कि शो की मेजबानी जारी रखना भी मुश्किल हो जाता है।

बिग बी ने संकेत दिया कि बतौर होस्ट उनकी कुछ पेशेवर सीमाएं हैं, जिसके चलते वह इस बारे में ज्यादा खुलकर बात नहीं कर सकते। उन्होंने लिखा कि यह अनुभव उनके लिए दिल तोड़ने वाला रहा है।

‘अब मैं रिटायर होना चाहता हूं…’

अमिताभ बच्चन की सबसे ज्यादा चर्चा में आई बात उनका रिटायरमेंट को लेकर लिखा बयान है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि ‘अब मैं रिटायर होना चाहता हूं… काफी देर हो चुकी है… रात बुला रही है।’

ये भी पढें

पहले हफ्ते चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट, एक को मिल सकता है बड़ा फायदा; कौन होगा बाहर?

बिग बी की इस बात ने उनके फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वह वाकई ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से दूरी बनाने का मन बना चुके हैं? हालांकि, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में सीधे तौर पर यह ऐलान नहीं किया है कि वह शो छोड़ रहे हैं।

KBC के बिना बिग बी की कल्पना मुश्किल

अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ और बिग बी एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। यही वजह है कि उनके रिटायरमेंट की बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की चिंता बढ़ गई है।

कई फैंस का मानना है कि अमिताभ बच्चन के बिना KBC की कल्पना करना मुश्किल है। उनकी खास अंदाज वाली बातचीत, कंटेस्टेंट्स के साथ जुड़ाव और सवाल पूछने का तरीका इस शो की सबसे बड़ी पहचान बन चुका है।

2000 में शुरू किया था KBC का सफर

अमिताभ बच्चन ने साल 2000 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करना शुरू किया था। शो के तीसरे सीजन में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने इसकी मेजबानी की थी। इसके बाद KBC के बाकी सभी सीजन अमिताभ बच्चन ने ही होस्ट किए।

पिछले साल भी अमिताभ बच्चन के शो छोड़ने और उनकी जगह सलमान खान के आने की अटकलें सामने आई थीं। हालांकि, बाद में ये चर्चाएं महज अफवाह साबित हुईं और बिग बी ने शो की मेजबानी जारी रखी।

क्या सच में KBC छोड़ेंगे अमिताभ?

फिलहाल अमिताभ बच्चन ने KBC से रिटायरमेंट या शो छोड़ने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। उनके ब्लॉग की भावुक पंक्तियों ने जरूर फैंस के बीच सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बिग बी का यह बयान सिर्फ भावनात्मक प्रतिक्रिया है या फिर वह वाकई KBC की होस्टिंग से विदाई लेने की तैयारी कर रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

विजय रश्मिका की जोड़ी का कमाल, राणाबाली में खुलेगा इतिहास का बड़ा राज

भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे अपनी जमीन, श्रीलंका ने राजनाथ सिंह को दिया भरोसा

काफी दिनों से पति-पत्नी में चल रहे विवाद को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाया

चीनी के दाम गिरे लेकिन आयात पड़ रहा महंगा

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

 

 

Entertainment

विजय रश्मिका की जोड़ी का कमाल, राणाबाली में खुलेगा इतिहास का बड़ा राज

Ranabali Teaser : साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘राणाबाली’ लंबे समय से चर्चा में है और अब मेकर्स ने फिल्म का जबरदस्त टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर सामने आते ही फिल्म की कहानी, भव्य […]

Read More
Bigg Boss 20 Nomination
Entertainment

पहले हफ्ते चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट, एक को मिल सकता है बड़ा फायदा; कौन होगा बाहर?

Bigg Boss 20 Nomination: सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 का आगाज होते ही घर के अंदर रिश्तों और समीकरणों का खेल शुरू हो गया है। शो के शुरुआती दिनों में ही कंटेस्टेंट्स के बीच मतभेद और टकराव देखने को मिल रहे हैं। अब पहले हफ्ते का नॉमिनेशन भी सामने आ गया […]

Read More
Arulvan Film
Entertainment

आदिवासी बच्ची का कमाल, शिक्षा के बूते बचाया पूरा गांव

Arulvan Film: OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर इन दिनों तमिल फिल्म ‘अरुलवान’ दर्शकों का ध्यान खींच रही है। फिल्म की कहानी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा की ताकत और एक छोटी बच्ची के साहस को बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश करती है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म को IMDb पर […]

Read More