झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत SSB की पथलहवा BOP टीम ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई की। निचलौल थाना क्षेत्र के करमिसवा टोला तिलबारी गांव के बाहर खेत में बने झोपड़ी के अंदर छिपाकर रखी गई 72 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद की गई।
प्रत्येक बोरी में 20 किलोग्राम लहसुन था। कुल वजन 1440 किलोग्राम (14.40 क्विंटल) निकला। SSB अधिकारियों के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा से करीब 500 मीटर दूर तिलबारी गांव के बाहर खेत में चाइनीज लहसुन छिपाकर रखा गया है।
ये भी पढें
तस्कर इसे पिकअप में लादकर दूसरे स्थान पर भेजने की तैयारी में थे। सूचना मिलते ही BOP पथलहवा की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने खेत की तलाशी ली तो वहां बोरियों में भरकर रखा गया चाइनीज लहसुन बरामद हो गया। SSB टीम की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।
जवानों ने आसपास के इलाके में उनकी तलाश भी की लेकिन सफलता नहीं मिली। सहायक कमांडेंट संदीप सिंह ने बताया कि बरामद चाइनीज लहसुन को जब्त कर लिया गया है। मामले में संबंधित विभाग को सूचना देते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
छा गए त्रिपुराना विजय, IPL की पिटाई का वैभव से लिया बदला!
लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत
अमरमणि-अमनमणि का सियासी सफर तकरीबन खत्म
राहुल के बयान पर CJI बोले- सभी के लिए समान नियम
7 Seater SUV Owners ध्यान दें! FASTag Annual Pass पर NHAI ने साफ किया नियम
