राहुल के बयान पर CJI बोले- सभी के लिए समान नियम

राहुल गांधी मामले में जल्द सुनवाई की मांग

New Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े एक आपराधिक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में उस वक्त दिलचस्प बहस देखने को मिली, जब शिकायतकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने मामले की जल्द सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कोई VVIP नहीं हैं, इसलिए इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर अलग से सुना जाना चाहिए।

मामला राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना और चीनी सैनिकों को लेकर दिए गए कथित बयान से जुड़ा है। राहुल गांधी ने इस मामले में उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

बार-बार टल रही सुनवाई का दिया हवाला

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह मामला लंबे समय से लंबित है और कई बार सुनवाई टल चुकी है। उन्होंने अदालत को बताया कि करीब पांच महीने पहले भी मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुआ था, लेकिन उस समय भी सुनवाई नहीं हो सकी।

ये भी पढें

दिल्ली में जर्जर इमारतों पर चलेगा बुलडोजर-बोली CM रेखा

भाटिया ने कोर्ट से आग्रह किया कि राहुल गांधी से जुड़े इस मामले को जल्द सुनवाई के लिए अलग से लिया जाए। इसी दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कोई VVIP नहीं हैं कि उनके मामले को बाकी मामलों से अलग प्राथमिकता दी जाए।

CJI ने कहा- कोर्ट में सभी बराबर

गौरव भाटिया की दलील पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने स्पष्ट किया कि अदालत के सामने सभी पक्ष समान हैं और मामलों की सुनवाई तय प्रक्रिया के तहत ही होगी। CJI ने कहा कि किसी मामले को केवल इसलिए प्राथमिकता नहीं दी जा सकती क्योंकि उसमें कोई चर्चित या बड़ा नाम शामिल है। अदालत ने भाटिया से कहा कि यदि वह मामले की जल्द सुनवाई चाहते हैं तो इसके लिए विधिवत आवेदन दाखिल करें। इसके बाद कोर्ट उस आवेदन पर विचार करेगा।

‘तय प्रक्रिया का ही होगा पालन’

सुप्रीम कोर्ट के रुख से साफ है कि किसी भी मामले की सुनवाई में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। पक्षकार की राजनीतिक या सार्वजनिक हैसियत के आधार पर मामले को अलग से प्राथमिकता देने की बात अदालत ने स्वीकार नहीं की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

दिल्ली में जर्जर इमारतों पर चलेगा बुलडोजर-बोली CM रेखा

काकोरी में वन विभाग की लापरवाही: पेड़ काटते समय विशालकाय पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत

‘डोंट बी शाय’ का नया गाना ‘तेरे संग’ हुआ रिलीज़, प्यार के एहसास से सजा है यह रोमांटिक ट्रैक

पारा में उधारी मांगने पर सीमेंट कारोबारी पर हमला, रॉड से पीटकर किया लहूलुहान

बंधन बैंक ने क्रेडिट कार्ड्स के चार वैरिएंट्स किए लांच

 

Bengaluru
homeslider Politics

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

Bengaluru: कर्नाटक की राजनीति में एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री SS मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हरिहर से BJP विधायक BP हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

महराजगंज में कांग्रेस पार्टी का वृहद संवाद सम्मेलन आयोजित

राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त जी का महराजगंज की धरती पर स्वागत उच्च शिक्षा से महरूम हैं महराजगंज जनपद – विधायक वीरेंद्र चौधरी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला मुख्यालय के एक अतिथि गृह में जिला कार्य कारिणी/ नेता गण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता साथियों का एक वृहद संवाद सम्मेलन जिलाध्यक्ष विजय सिंह […]

Read More
National

संसदीय समिति बैठकः विदेश मंत्री का पश्चिम एशिया से रिश्ते मजबूत करने पर जोर

New Delhi: विदेश मंत्री Dr. S. Jaishankar ने नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के साथ भारत के संबंधों पर संसद की परामर्शदात्री समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस उच्च स्तरीय बैठक में विदेश मंत्री ने खाड़ी और वाना (WANA – पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका) क्षेत्र के साथ भारत के ऐतिहासिक, करीबी और […]

Read More