बाल्टी के सहारे मुस्लिम भाई को राखी बांधने पहुंचीं बहन

Lucknow

Lucknow रक्षाबंधन पर दिखी इंसानियत की मिसाल

बाल्टी के सहारे मुस्लिम भाई को बांधी राखी

विजय श्रीवास्तव

राजधानी लखनऊ में रक्षाबंधन के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाई-बहन के रिश्ते की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। पीजीआई रोड स्थित उतरठिया चौराहे के पास एक बुजुर्ग हिंदू महिला अपनी शारीरिक परेशानी की परवाह किए बिना बाल्टी के सहारे घिसटकर अपने मुस्लिम मुंहबोले भाई के घर पहुंचीं और उन्हें राखी बांधी। यह रिश्ता कोई नया नहीं है। दोनों परिवारों के बीच पिछले करीब 40 वर्षों से भाई-बहन का यह स्नेह कायम है। हर रक्षाबंधन पर राजरानी यादव अपने मुंहबोले भाइयों को राखी बांधने उनके घर पहुंचती हैं।

शारीरिक परेशानी भी नहीं रोक सकी कदम

राजरानी यादव को करीब तीन साल पहले लकवे का अटैक पड़ा था। डॉक्टरों ने उन्हें चलने से मना किया है। इसके बावजूद रक्षाबंधन पर भाई के प्रति उनका स्नेह उन्हें घर से निकलने के लिए प्रेरित करता है। शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन वह बाल्टी के सहारे घिसटते हुए अपने भाई के घर पहुंचीं। उनके साथ एक थाली थी, जिसमें रोली, राखी और मिठाई रखी थी। वहां पहुंचकर उन्होंने मुस्लिम भाई वफाती आलम की विधि-विधान से पूजा की, रोली लगाई और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। वफाती आलम ने भी बहन के प्रति अपना स्नेह जताते हुए उन्हें नेग के रूप में 501 रुपये भेंट किए।

ये भी पढें

बाढ़ का खतरा भांप शिक्षक ने खाली कराया स्कूल, 1643 बच्चों की बची जान

सगे भाई को भी बांधी राखी

राजरानी यादव ने वफाती आलम के सगे भाई मोहम्मद उमर को भी राखी बांधी। उन्होंने रोली लगाकर मिठाई खिलाई। उमर ने भी बहन को नेग के तौर पर 501 रुपये दिए। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते की यादें भी ताजा हुईं। परिवार के सदस्य मेहताब आलम ने बताया कि राजरानी यादव उनके परिवार के लिए सगी बुआ से भी बढ़कर हैं।

ये भी पढें

मलिहाबाद में शुक्रवार से लापता युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या किए जाने की आंशका

मुश्किल वक्त में बुआ ने दिया परिवार का साथ

मेहताब आलम ने बताया कि करीब चार दशक पहले दोनों परिवारों के बीच यह आत्मीय रिश्ता बना था। राजरानी यादव के पति हरिप्रसाद यादव सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने भावुक होकर बताया कि जब उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और घर में चूल्हा जलना मुश्किल था, तब राजरानी यादव और उनके परिवार ने खाने-पीने में मदद की थी। मेहताब के मुताबिक, उस मदद को उनका परिवार कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बुआ उनके पांचों भाइयों और परिवार की बहुओं को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर आशीर्वाद देती हैं।

40 साल से कायम है भाईचारे की मिसाल

मेहताब आलम ने बताया कि पिछले 40 वर्षों में देश और प्रदेश में कई बार हिंदू-मुस्लिम विवाद की परिस्थितियां बनीं, लेकिन दोनों परिवारों के रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। दोनों परिवार आज भी एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। उतरठिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना ने भी दोनों परिवारों के रिश्ते की सराहना की। उन्होंने बताया कि मेहताब आलम सामाजिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं और पीस कमेटी की बैठकों के साथ-साथ विभिन्न त्योहारों व जुलूसों के दौरान भी सहयोग करते हैं। रक्षाबंधन पर सामने आई यह कहानी बताती है कि रिश्ते मजहब से नहीं, बल्कि प्यार, भरोसे और इंसानियत से मजबूत होते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मलिहाबाद में शुक्रवार से लापता युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या किए जाने की आंशका

सेंट्रल ज़ोन और पूर्वी क्षेत्र के बीच सेमीफाइनल में कड़ा मुकाबला, बेंगलुरु में होगी जोरदार टक्कर

The Paradise: नानी और कीर्ति सुरेश की एनर्जी ने मचाया धमाल, ‘येशा नागुला’ का लिरिकल वीडियो रिलीज

 

 

Spread the love

One thought on “बाल्टी के सहारे मुस्लिम भाई को राखी बांधने पहुंचीं बहन”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider Politics

SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस

New Delhi: उच्चतम न्यायालय ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरुद्ध लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेताओं की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को चुनाव आयोग को नोटिस जारी किये। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Politics

राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए एक घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादों में घिर गए हैं। भाजपा प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले का जिक्र गुरुवार […]

Spread the love
Read More
Vrindavan
homeslider Religion

आखिर राधा रानी के चरणों को क्यों रखा जाता है ढककर?

जानिए प्रेम और करुणा से जुड़ी यह भावुक कथा Vrindavan: भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं से जुड़ी अनेक कथाएं भक्तों के बीच प्रचलित हैं। इन कथाओं में प्रेम, समर्पण और करुणा की ऐसी भावनाएं देखने को मिलती हैं, जो भक्तों को भावविभोर कर देती हैं। ऐसी ही एक लोकप्रचलित कथा राधा रानी के […]

Spread the love
Read More