
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रक्षाबंधन की रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता की हत्या से सनसनी फैल गई। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में अज्ञात हमलावरों ने BJP मढ़ीनाथ मंडल ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन कश्यप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सचिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
बगिया के पास घेरकर किया हमला
पुलिस के अनुसार, वारदात मढ़ीनाथ स्थित मांझे वाली बगिया के पास हुई। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन की देर रात सचिन कश्यप वहां मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से सचिन पर हमला कर दिया। हमले में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
ये भी पढें
खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने वारदात से जुड़े संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
रुपयों के लेनदेन को लेकर था विवाद
पुलिस जांच में सचिन कश्यप के कुछ लोगों के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर पुराने विवाद की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब एक महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। उस समय मामला समझौते के जरिए शांत करा दिया गया था। हालांकि, पुलिस इस पुराने विवाद को हत्या की संभावित वजहों में से एक मानकर जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
ये भी पढें
राखी बंधवाने मामा के घर आया था युवक, बरंडी नदी में डूबने से मौत
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश
पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई हैं, जो लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
रक्षाबंधन की रात हत्या से मचा हड़कंप
रक्षाबंधन जैसे त्योहार की रात हुई हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। BJP नेता की हत्या की जानकारी मिलते ही उनके समर्थक और परिचित भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
राखी बंधवाने मामा के घर आया था युवक, बरंडी नदी में डूबने से मौत
Nepal Floods: नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, 1,924 लोग लापता; भोटेकोशी में फिर मंडराया खतरा
UP भाजपा का ब्राह्मण चेहरा हरीश द्विवेदी!


2 thoughts on “BJP नेता सचिन कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या, रक्षाबंधन की रात वारदात से तनाव”
Comments are closed.