डायबिटीज और मोटापे ने बढ़ाई टेंशन, भारत में बढ़े हाई ब्लड शुगर के मामले

देश में तेजी से बढ़ रहा डायबिटीज और मोटापा

Diabetes and Obesity in India: भारत में बदलती जीवनशैली और खानपान का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) के ताजा आंकड़ों में डायबिटीज और हाई ब्लड शुगर के मामलों में बढ़ोतरी सामने आई है। इसके साथ ही देश में ओवरवेट और मोटापे की समस्या भी बढ़ी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि हाई ब्लड प्रेशर यानी BP के मामलों में मामूली कमी दर्ज की गई है।

पुरुषों और महिलाओं में बढ़ी हाई ब्लड शुगर की समस्या

रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुषों में हाई ब्लड शुगर का स्तर 17.8% से बढ़कर 20.9% हो गया है। वहीं महिलाओं में यह आंकड़ा 13.5% से बढ़कर 15.6% पहुंच गया है। आंकड़ों में आई यह बढ़ोतरी बताती है कि भारत में ब्लड शुगर से जुड़ी समस्याएं अब तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञ इसके पीछे बदलती जीवनशैली, खानपान में बदलाव और शारीरिक गतिविधियों में कमी जैसे कारणों को अहम मानते हैं।

महिलाओं में मोटापे की दर में ज्यादा इजाफा

डायबिटीज के साथ-साथ देश में मोटापे और ओवरवेट की समस्या भी चिंता बढ़ा रही है। महिलाओं में ओवरवेट या मोटापे की दर 24% से बढ़कर 30.7% हो गई है। वहीं पुरुषों में भी यह आंकड़ा 21.3% से बढ़कर 22.9% पहुंच गया है। खासकर महिलाओं में हुई बढ़ोतरी को स्वास्थ्य विशेषज्ञ गंभीर संकेत के तौर पर देख रहे हैं। मोटापा सिर्फ वजन बढ़ने तक सीमित समस्या नहीं है। लंबे समय तक मोटापा रहने से टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

ये भी पढें

हजारों घंटे आसमान में उड़ने का असर? एयरक्रू में कैंसर के जोखिम पर बड़ा खुलासा

BP के मामलों में मामूली राहत

जहां डायबिटीज और मोटापे के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं, वहीं हाई ब्लड प्रेशर के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिली है। रिपोर्ट के अनुसार BP का आंकड़ा 24.3% से घटकर करीब 23.4% रह गया है। हालांकि यह गिरावट बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन इसे सकारात्मक संकेत माना जा सकता है। नियमित जांच, जागरूकता और समय पर इलाज की वजह से BP को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

बदलती जीवनशैली पर ध्यान देने की जरूरत

स्वास्थ्य से जुड़े इन आंकड़ों से साफ है कि भारत के सामने अब गैर-संचारी बीमारियों की चुनौती बढ़ रही है। लंबे समय तक बैठे रहना, फास्ट फूड और ज्यादा कैलोरी वाले भोजन का सेवन, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी डायबिटीज और मोटापे के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और रोजाना शारीरिक गतिविधि को जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

61 की उम्र में आमिर खान बनेंगे 25 साल के युवक, ‘ललकारा’ के लिए शुरू की तैयारी

संभल में विदाई के दौरान भावुक हुए IPS केके बिश्नोई, मंच पर छलके आंसू; DM ने संभाला

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

फोन की मांग को लेकर विवाद, पहाड़ी से गिरने के बाद परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Spirit विवाद पर दीपिका पादुकोण का रिएक्शन, वांगा के भाई के दावे के बीच लाइक की पोस्ट

 

Spread the love

2 thoughts on “डायबिटीज और मोटापे ने बढ़ाई टेंशन, भारत में बढ़े हाई ब्लड शुगर के मामले”

Comments are closed.

New Delhi
Health homeslider

दालों में दाल मूंग की दाल, अरहर का नंबर तीसरा

New Delhi: भोजन की थाली आए और उसमें दाल न हो तो चित्त वैसे ही खिन्न हो जाता है। संयोगवश अगर आप दाल प्रेमी हैं तब तो थाली में दाल अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। लेकिन अधिकांश लोग नहीं जानते कि कौन सी दाल कितनी पौष्टिक है, कहीं लोग अरहर की दाल को पसंद करते […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Lifestyle

आक्रामक स्त्री नहीं होती आकर्षक, स्त्रैण होना ही माधुर्य

Lucknow: जो स्त्री आक्रामक होती है वह आकर्षक नहीं होती है। अगर कोई स्‍‍त्री तुम्हारे पीछे पड़ जाए और प्रेम का निवेदन करने लगे तो तुम घबरा जाओगे तुम भागोगे क्योंकि वह स्त्री पुरुष जैसा व्यवहार कर रही है, स्त्रैण नहीं है। स्त्री का स्त्रैण होना ही उसका माधुर्य है। वह सिर्फ प्रतीक्षा करती है। […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Health International

तीन वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल

New Delhi: साल 2026 के नोबेल पुरस्कार इन फिजियोलॉजी या मेडिसिन का ऐलान कर दिया गया है। इस साल यह प्रतिष्ठित सम्मान तीन वैज्ञानिकों कार्ल डाइसरॉथ , पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को दिया गया है। तीनों वैज्ञानिकों को लाइट-गेटेड आयन चैनल और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़े उनके महत्वपूर्ण शोध के लिए सम्मानित किया गया है। […]

Spread the love
Read More