मेरठ में पुलिस पर गंभीर आरोप, मामले में आठ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

‘चोली के पीछे’ गाने पर डांस के बाद किसान नेता से मारपीट

Farmer leader assault case: मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी के साथ कथित मारपीट के मामले में नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बीबीजीटीएस मूर्ति ने पदभार संभालते ही बड़ा एक्शन लिया है। मामले की जांच प्रभावित न हो और निष्पक्षता बनी रहे, इसके लिए सिविल लाइंस थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ समेत आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पुलिस विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा एक व्यक्ति के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया था। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच शुरू कराई है। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन के निर्देश पर इस मामले की जांच पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर रेंज द्वारा की जा रही है।

किन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई?

जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिन आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है, उनमें सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़, उप निरीक्षक मुलायम सिंह, हेड कॉन्स्टेबल हरि ओम, कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल श्याम बाबू, कॉन्स्टेबल सुमित कुमार, नीलम लौर और ललित कुमार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जांच पूरी होने से पहले किसी को दोषी ठहराने के लिए नहीं, बल्कि जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि 19 अगस्त को किसान नेता दिग्विजय भाटी और उनके साथी मोहित जाटव किसी मामले को लेकर SSP कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें SOG कार्यालय ले जाने और वहां भी कथित बर्बरता किए जाने के आरोप लगाए गए।

ये भी पढें

मंगोलपुरी में आतंक, तीन गोलियों में छह राहगीरों पर चाकू से हमला

दिग्विजय भाटी ने आरोप लगाया कि मारपीट में उनकी आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को सपा विधायक अतुल प्रधान ने अपने आवास पर दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई गई।

नए SSP ने संभाली मेरठ की कमान

इस पूरे विवाद के बीच मेरठ के तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय को गुरुवार को मेरठ से हटाकर DGP मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया। उनकी जगह झांसी के SSP रहे बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ की जिम्मेदारी दी गई।

नए SSP ने शुक्रवार को पदभार संभाला और इसके बाद किसान नेता से कथित मारपीट के मामले में आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य जांच को किसी भी तरह के प्रभाव से मुक्त रखना है।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

फिलहाल मामले की जांच ADG मेरठ जोन के आदेश पर DIG सहारनपुर रेंज द्वारा की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पूरे घटनाक्रम में किसकी क्या भूमिका रही।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पाकिस्तान का नया सैन्य मॉडल लागू, असीम मुनीर के हाथों में तीनों सेनाओं की कमान

मंगोलपुरी में आतंक, तीन गोलियों में छह राहगीरों पर चाकू से हमला

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले जानें अपने शहर का भाव

कनाडा के गुरुद्वारे में पेचकस से हमला, जेल से रिहा होने के अगले दिन आरोपी गिरफ्तार

iPhone की जिद ने उजाड़ दिया परिवार

 

Spread the love

One thought on “मेरठ में पुलिस पर गंभीर आरोप, मामले में आठ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

‘साइकिल’ वाले सपने पर हंस पड़े बृजभूषण, बोले- ‘भक्क’

Gonda:  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। इसी बीच पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक समर्थक उनसे कहता नजर आ रहा है कि उसने सपने में उनका चुनाव चिह्न ‘साइकिल’ देखा। समर्थक […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

रिफॉर्म के नाम से ही चिढती है कांग्रेस, दौड़ पड़ती है तख्ती लेकर

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी में शामिल करते हुए उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंप दी है। आकाश आनंद की पार्टी में यह चौथी वापसी है। उन्हें बार-बार संगठन से बाहर किए जाने और फिर जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर मायावती ने अब […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान, महराजगंज में पदयात्रा

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत रहेंगी मौजूद उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत वोट बचाओ- देश बचाओ न्याय पद यात्रा  का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में बृहस्पतिवार सायंकाल 4:00 बजे सक्सेना चौक महाराजगंज से गांधी प्रतिमा स्थल […]

Spread the love
Read More