मेरठ: मर्यादा लांघने वाले पुलिसकर्मियों पर आखिरकार गिरी गाज, पहुंचे लाइन

Lucknow

तत्कालीन SSP के इशारे पर मेरठ किसान नेता को थर्ड डिग्री!

DIG सहारनपुर अभिषेक सिंह कर रहे पूरे मामले की जांच

ए अहमद सौदागर

Lucknow: किसान नेता डॉ दिग्विजय भाटी को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ सहित आठ पुलिसकर्मियों को मेरठ के नए SSP BBGTS मूर्ति ने जांच-पड़ताल में दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। जबकि शासन ने इससे पहले तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय को हटाकर पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया था। इन्होंने खुद डॉ दिग्विजय भाटी को पीट-पीटकर जख्मी किया और इनके इशारे सिविल लाइन थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ सहित आठ पुलिसकर्मियों ने जमकर पिटाई करने के बाद थर्ड डिग्री जैसी घिनौनी सजा दे डाली थी।

सनद रहे कि दो दिन पहले अमरोहा जिले के हसनपुर विधान सभा क्षेत्र में रहने वाले किसान नेता डॉ दिग्विजय भाटी ने जैसे ही अपनी पीड़ा सोशल मीडिया पर वायरल किया तो मानो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जिम्मेदार पुलिस के आलाधिकारियों ने इसकी जांच पड़ताल शुरू की।

ये भी पढें

मेरठ में पुलिस पर गंभीर आरोप, मामले में आठ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

 

वायरल हुई वीडियो में डॉ दिग्विजय भाटी ने बताया कि वह मेरठ जिले के कप्तान रहे अविनाश पांडेय से अपने कुछ साथियों के साथ मिलने गए थे। बातचीत चल रही थी कि इसी दौरान कप्तान अविनाश पांडेय ने कहा डॉ दिग्विजय भाटी कौन है। साथ में गए लोगों ने बताया कि यही हैं डॉ दिग्विजय भाटी। यह सुनते ही उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और गिरेबान पकड़ते हुए वह किसान नेता डॉ दिग्विजय भाटी पर कहर बनकर बरस पड़े। आरोप है कि अविनाश पांडेय अपने विश्राम रूम में लेजाकर जमकर पिटाई की।

इतने पर सब्र नहीं हुआ तो उन्होंने इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ को बुलाकर उन्हें इशारा किया तबीयत से दवा देना ताकि हमेशा याद रहे। इशारा मिलते ही इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ मर्यादा लांघते हुए किसान नेता डॉ दिग्विजय भाटी को बंधक बनाकर जमकर लात-घूंसे और लाठियां बरसाते हुए थर्ड डिग्री तक दे डाला।

ये भी पढें

BCI चेयरमैन मनन मिश्रा की कुर्सी जाने का खतरा

इस घटना की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मानो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस के आलाधिकारियों ने इसकी जांच डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह को दी। हालांकि शासन ने तत्काल प्रभाव से खाकी वर्दी को बदनाम करने वाले कप्तान अविनाश पांडेय को हटाकर पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया था। मेरठ के नए SSP BBGTS मूर्ति ने शनिवार को मर्यादा लांघने वाले पुलिसकर्मियों इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़, उपनिरीक्षक मुलायम सिंह, हेड कांस्टेबल हरिओम, कांस्टेबल मुकेश कुमार, सुमित कुमार, हेड कांस्टेबल श्याम बाबू, महिला कांस्टेबल नीलम व चालक ललित कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

,,, पहले भी कई बार पुलिसवाले लगा चुके हैं खाकी पर दाग,,,

राजधानी लखनऊ का बहुचर्चित श्रवण साहू कांड, मोबाइल कंपनी के एरिया मैनेजर को गोली मारने, गोसाईगंज में कोयला कारोबारी अंकित अग्रहरि के यहां करोड़ों की हुई डकैती या कानपुर निवासी कारोबारी मनीष हत्याकांड, पुलिसकर्मी कई बार खाकी वर्दी पर दाग लगा चुके हैं। पिछले कुछ सालों के भीतर दागी पुलिसकर्मियों ने कई बार शर्मसार किया है। इन मामलों की चर्चा खत्म भी नहीं हुई थी मेरठ जिले में तैनात तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय और उनके मातहतों ने एक बार फिर पुलिस महकमे की किरकिरी कर डाली।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknewsV

ये भी पढें

BCI चेयरमैन मनन मिश्रा की कुर्सी जाने का खतरा

मंगोलपुरी में आतंक, तीन गोलियों में छह राहगीरों पर चाकू से हमला

पाकिस्तान का नया सैन्य मॉडल लागू, असीम मुनीर के हाथों में तीनों सेनाओं की कमान

 

Spread the love

One thought on “मेरठ: मर्यादा लांघने वाले पुलिसकर्मियों पर आखिरकार गिरी गाज, पहुंचे लाइन”

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

दिल्ली पुलिस की छापेमारी, जानकीपुरम में हेरोइन फैक्ट्री बेनकाब

गली-मुहल्लों में चल रही अवैध नशे की फैक्ट्रियां करीब छह माह से किराए के मकान में चल रहा था गोरखधंधा ए अहमद सौदागर Lucknow: आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों लखनऊ इसलिए भी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर इन्होंने कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह अवैध गोरखधंधा […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

‘साइकिल’ वाले सपने पर हंस पड़े बृजभूषण, बोले- ‘भक्क’

Gonda:  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। इसी बीच पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक समर्थक उनसे कहता नजर आ रहा है कि उसने सपने में उनका चुनाव चिह्न ‘साइकिल’ देखा। समर्थक […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

रिफॉर्म के नाम से ही चिढती है कांग्रेस, दौड़ पड़ती है तख्ती लेकर

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी में शामिल करते हुए उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंप दी है। आकाश आनंद की पार्टी में यह चौथी वापसी है। उन्हें बार-बार संगठन से बाहर किए जाने और फिर जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर मायावती ने अब […]

Spread the love
Read More