लखनऊ हत्याकांड: कई दिनों से पिस्टल की तलाश में था मानस, कोर्ट की सुनवाई के बाद बढ़ा तनाव

Lucknow

Lucknow: हुसड़िया इलाके में पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद खुदकुशी करने वाले बैंककर्मी मानस बाजपेई को लेकर पुलिस जांच में नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि मानस घटना से पहले कई दिनों से असलहे की तलाश में था। उसके परिचितों के बीच हुई बातचीत से संकेत मिले हैं कि उसने कथित तौर पर पिस्टल हासिल करने के लिए कुछ लोगों से संपर्क भी किया था। हालांकि हथियार उसे कहां से मिला और किसने उपलब्ध कराया, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा के मुताबिक, घटना से पहले मानस की मानसिक स्थिति, उसके संपर्क में रहे लोगों और हथियार की उपलब्धता समेत कई बिंदुओं की जांच की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि मानस अपने परिचितों के बीच पत्नी दिव्या की ओर से मांगे जा रहे कथित एक करोड़ रुपये के भरण-पोषण का जिक्र करता था। उसके एक साथी ने पुलिस को बताया कि मानस करीब तीन महीने तक ऑडिट के सिलसिले में शहर से बाहर था। वापस लौटने के बाद उसे कोर्ट की सुनवाई और अगली तारीख के बारे में जानकारी मिली थी।

ये भी पढें

जयपुर में CJP टीम पर हमला, आशुतोष रांका से मारपीट; गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप

साथी के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले मानस काफी तनाव में नजर आ रहा था। हालांकि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि मानस इतना बड़ा कदम उठा सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कोर्ट की कार्यवाही के बाद उसकी मानसिक स्थिति में क्या बदलाव आया और क्या इसी दौरान उसने वारदात की योजना बनाई थी।

2025 में फिर बढ़ा पति-पत्नी के बीच विवाद

मानस और दिव्या के रिश्ते में विवाद का सिलसिला पुराना था, लेकिन वर्ष 2025 में दोनों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया। बताया जा रहा है कि नवंबर 2025 में विवाद के बाद दिव्या ने घर छोड़ दिया था। इसके बाद दोनों के बीच कानूनी विवाद भी बढ़ता चला गया।

जनवरी में दिव्या ने फैमिली कोर्ट में स्त्रीधन की वापसी, भरण-पोषण और तलाक से जुड़े तीन अलग-अलग मुकदमे दाखिल किए। इन मामलों की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद और गहरा गया।

ये भी पढें

सरकारी स्कूलों में मीडिया एंट्री पर रोक से भड़के अशोक गहलोत

इसके बाद मार्च में मानस ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दोबारा साथ रहने की इच्छा जताते हुए अदालत में अर्जी दी थी। हालांकि दिव्या इसके लिए तैयार नहीं हुई। पुलिस अब इस कानूनी और पारिवारिक विवाद को भी हत्याकांड की परिस्थितियों से जोड़कर देख रही है।

2017 में हुआ था प्रेम विवाह

मानस और दिव्या ने वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था। इससे पहले वर्ष 2016 में मानस के पिता राबिन बाजपेई की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर आ गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात दिव्या से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए। वर्ष 2018 में मानस की मां को कैंसर होने पर दिव्या दोबारा परिवार के साथ रहने लगी। बहन को साथ रखने को लेकर भी पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। वर्ष 2019 में मानस की मां की मौत के बाद दिव्या फिर अलग हो गई थी। हालांकि बाद में बातचीत के जरिए दोनों ने साथ रहने की कोशिश की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सरकारी स्कूलों में मीडिया एंट्री पर रोक से भड़के अशोक गहलोत

हरा धनिया महीनों तक रहेगा ताजा और हरा, बस अपनाएं स्टोर करने के ये 4 आसान तरीके

E20 पेट्रोल के बीच Kia का बड़ा दांव! Hybrid पावरट्रेन के साथ आएगी नई Sonet और Carens Clavis, मिलेगा बेहतर माइलेज

 

 

Spread the love

2 thoughts on “लखनऊ हत्याकांड: कई दिनों से पिस्टल की तलाश में था मानस, कोर्ट की सुनवाई के बाद बढ़ा तनाव”

Comments are closed.

Gorakhpur
Politics Uttar Pradesh

MLC पद हेतु आज गोरखपुर में कुल 12 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

मौजूदा MLC ध्रुव त्रिपाठी ने पर्चा दाखिल किया रनर रहे अजय सिंह का भी नामांकन, सभा कर दिखाई ताकत उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur: गोरखपुर में विधान परिषद की शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC के चुनाव के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। लगातार तीन बार से MLC चुने जा रहे […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

UP Rajya Sabha: आठ उम्मीदवारों की सूची में BJP की सोशल इंजीनियरिंग

• दो ब्राह्मण, दो दलित, एक क्षत्रिय और एक कुर्मी समेत दो अन्य बिरादरी के लोग शामिल • मशहूर वकील राधाकांत ओझा समेत इन नेताओं को मिला मौका • पशुधन मंत्री धर्मपाल अब आंवला विधायक नहीं, बने राज्यसभा सांसद नया लुक ब्यूरो Lucknow:  उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

ज्ञानेश की गिरफ़्तारी चुनावी प्रक्रिया में विश्वास बहाली के लिए ज़रूरी- शाहनवाज़ आलम

साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 267 वीं कड़ी में बोले कांग्रेस नेता Lucknow: गांधी-अंबेडकर संवाद यात्रा के माध्यम से गांधी जी और बाबा साहेब अंबेडकर जी के विचारों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। आम लोगों में यह धारणा बहुत मजबूत हुई है कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें चुनाव आयोग और सुप्रीम […]

Spread the love
Read More