हरा धनिया महीनों तक रहेगा ताजा और हरा, बस अपनाएं स्टोर करने के ये 4 आसान तरीके

हरा धनिया महीनों तक रहेगा ताजा और खुशबूदार, अपनाएं ये 4 आसान स्टोरेज तरीके

Fresh coriander : भारतीय रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली हरी पत्तेदार चीजों में से एक है। सब्जी, दाल, चटनी से लेकर स्नैक्स तक, हरा धनिया खाने का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ा देता है। परेशानी तब होती है जब बाजार से ज्यादा धनिया आ जाता है और कुछ ही दिनों में पत्तियां पीली पड़ने, गलने या मुरझाने लगती हैं। अगर आप भी हर कुछ दिन में खराब धनिया फेंकने से परेशान हैं, तो इसे सही तरीके से स्टोर करके लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

हरा धनिया को स्टोर करने से पहले सबसे जरूरी है कि उसे अच्छी तरह साफ किया जाए। सबसे पहले गुच्छे से पीली, मुरझाई और खराब पत्तियां अलग कर दें। इसके बाद धनिया को साफ पानी से धीरे-धीरे धोएं। जड़ों और डंठल पर लगी मिट्टी को भी अच्छी तरह साफ कर लें। धुलाई के बाद धनिया को प्लेट, कपड़े या पेपर टॉवल पर फैलाकर रखें और उसकी अतिरिक्त नमी पूरी तरह सूखने दें। धनिया को स्टोर करने से पहले पानी अच्छी तरह सूखना जरूरी है, क्योंकि ज्यादा नमी से पत्तियां जल्दी खराब हो सकती हैं।

पहला तरीका: पेपर टॉवल से करें स्टोर

हरा धनिया को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। अब पेपर टॉवल को हल्का नम करके धनिया के डंठल वाले हिस्से पर लपेटें। इसके बाद इसे किसी साफ एयरटाइट या ढक्कन वाले कंटेनर में रखें और फ्रिज में रख दें। जरूरत के हिसाब से हरा धनिया निकालकर इस्तेमाल करें। इस तरीके से धनिया कई दिनों तक ताजा रखने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढें

E20 पेट्रोल के बीच Kia का बड़ा दांव! Hybrid पावरट्रेन के साथ आएगी नई Sonet और Carens Clavis, मिलेगा बेहतर माइलेज

दूसरा तरीका: प्लास्टिक रैप का करें इस्तेमाल

अगर आप हरा धनिया को अलग-अलग मात्रा में स्टोर करना चाहते हैं तो प्लास्टिक रैप का इस्तेमाल कर सकते हैं। धनिया के छोटे हिस्से बनाकर उन्हें अलग-अलग रैप करें और पैक करते समय अतिरिक्त हवा निकाल दें। इसके बाद इन पैकेट्स को फ्रिज में रखें। जरूरत पड़ने पर सिर्फ एक पैकेट निकालें और बाकी धनिया को दोबारा फ्रिज में रख दें।

तीसरा तरीका: फ्रीजर में बनाएं धनिया क्यूब्स

हरा धनिया को अच्छी तरह सुखाने के बाद जड़ें अलग कर दें और पत्तियों को बारीक काट लें। कटे हुए धनिए को एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रीजर में स्टोर किया जा सकता है। एक और आसान तरीका है कि कटे हुए धनिए को आइस ट्रे में भरें और उसमें थोड़ा पानी डालकर जमा दें। जमने के बाद धनिया क्यूब्स को निकालकर जिप-लॉक बैग में रख सकते हैं। खाना बनाते समय जरूरत के अनुसार एक क्यूब सीधे इस्तेमाल किया जा सकता है।

चौथा तरीका: धनिया को सुखाकर रखें

अगर आप हरा धनिया को लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उसे सुखाकर भी स्टोर कर सकते हैं। पहले धनिया की नमी पूरी तरह खत्म करें। इसके बाद इसे साफ कपड़े या पेपर पर फैलाकर अच्छी तरह सुखाएं। माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते समय कम समय और सावधानी के साथ सुखाएं, ताकि पत्तियां जलें नहीं। पूरी तरह सूखने के बाद धनिया को ठंडा करें और साफ, सूखे एयरटाइट कंटेनर में रखें।

ध्यान रखें: स्टोरेज से पहले हरा धनिया में अतिरिक्त पानी नहीं रहना चाहिए और जिस कंटेनर में इसे रखा जा रहा है वह साफ और सूखा होना चाहिए। इससे नमी और फंगस की वजह से जल्दी खराब होने का खतरा कम किया जा सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

E20 पेट्रोल के बीच Kia का बड़ा दांव! Hybrid पावरट्रेन के साथ आएगी नई Sonet और Carens Clavis, मिलेगा बेहतर माइलेज

SIM Card Rule Change: 24 अगस्त से बदल रहा सिम कार्ड का नियम, 9 से ज्यादा कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा नया SIM

संभल के ‘सुपरकॉप’ केके बिश्नोई का ट्रांसफर, यूपी में 9 IPS अफसरों का बड़ा फेरबदल; 7 जिलों में बदले SP-SSP

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल ने डॉ बी.आर.अंबेडकर महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं से किया प्रेरक संवाद

महिला एशिया कप से पहले ट्रॉफी पर टेंशन, मोहसिन नकवी की मौजूदगी ने बढ़ाई चिंता

 

Spread the love

Religion Uttar Pradesh

सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को, 11 से शुरू होगा नवरात्रि पर्व

Barabanki: शारदीय नवरात्रि और पितृ पक्ष को लेकर श्रद्धालुओं के बीच तैयारियां शुरू हो गई हैं। सआदतगंज, बाराबंकी के आचार्य शिव मोहन जी महाराज ने आगामी पर्वों और धार्मिक तिथियों को लेकर जानकारी साझा की है। उनके अनुसार इस वर्ष प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का व्रत आठ अक्टूबर, गुरुवार को होगा, जबकि स्नान, दान […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

लेखपालों की हड़ताल से आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र का संकट

Barabanki: लेखपाल संगठन द्वारा अतिरिक्त ग्राम पंचायत का कार्यभार नहीं लेने से ग्रामीणों को आय,जाति,एवं निवास प्रमाणपत्र निर्गत नहीं होने से बच्चों को छात्रवृत्ति फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। ग्राम पंचायत लालपुर राजपुर बनीकोडर पूर्व प्रधान अयोध्या प्रसाद मौर्य ने खाद्य एवं रसद विभाग राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा से अनुरोध किया है […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

दिल्ली पुलिस की छापेमारी, जानकीपुरम में हेरोइन फैक्ट्री बेनकाब

गली-मुहल्लों में चल रही अवैध नशे की फैक्ट्रियां करीब छह माह से किराए के मकान में चल रहा था गोरखधंधा ए अहमद सौदागर Lucknow: आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों लखनऊ इसलिए भी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर इन्होंने कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह अवैध गोरखधंधा […]

Spread the love
Read More