जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल ने डॉ बी.आर.अंबेडकर महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं से किया प्रेरक संवाद

Maharajganj

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj:  20 अगस्त 2026, डॉ. बी.आर. अंबेडकर महाविद्यालय में जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोंगरवाल ने छात्र-छात्राओं से प्रेरक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक उन्नति, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर कैरियर निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। संवाद में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से उनके कैरियर लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली और उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अपने व्यक्तिगत अनुभवों और रणनीतियों को भी विद्यार्थियों के साथ साझा किया। इससे छात्र-छात्राओं को कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर व्यावहारिक मार्गदर्शन मिला।

ये भी पढें

सुरक्षा परिषद में ‘ग्लोबल साउथ’ को मिले हक, तभी सुरक्षित होगा भविष्यः भारत

विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में असफलता के कारण उत्पन्न तनाव और उससे निपटने के उपायों को लेकर जिलाधिकारी से सवाल किए। जिलाधिकारी ने कहा कि असफलता सफलता की राह में एक पड़ाव है, अंतिम परिणाम नहीं। विद्यार्थियों को तनाव से बचने के लिए अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने और निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपना शत-प्रतिशत प्रयास करना चाहिए और परिणाम की चिंता किए बिना अपनी तैयारी को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में मौजूद विभिन्न प्रकार के भटकाव से दूर रहने और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन, निरंतरता, परिश्रम और आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक हैं। अपनी कमजोरियों को पहचानकर ईमानदारी से उन पर काम करने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से आगे बढ़ता है।

ये भी पढें

ऑर्डर करो और 10 मिनट में ड्रोन से घर पहुंचेगा खाना

उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं पढ़ने तथा देश-दुनिया की अद्यतन घटनाओं से अवगत रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य अध्ययन और समसामयिक घटनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए अध्ययन को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। व्यक्ति जिस भी कार्य को चुने, उसमें पूरी ईमानदारी, लगन और अपना शत-प्रतिशत योगदान दे। निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी के अनुभवों और प्रेरक विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा संवाद को अपने कैरियर निर्माण के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया। संवाद का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयास की भावना को मजबूत करना रहा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

गुलाबी होंठों के लिए प्रियंका चोपड़ा का DIY लिप स्क्रब, जानिए कितना असरदार है ये नुस्खा

ऑर्डर करो और 10 मिनट में ड्रोन से घर पहुंचेगा खाना

बारिश ने बिगाड़ा सब्जियों का स्वाद, बढ़ी रसोई की महंगाई

 

 

 

Spread the love

One thought on “जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल ने डॉ बी.आर.अंबेडकर महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं से किया प्रेरक संवाद”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

जब ट्रेन लूटने आए 40 लुटेरों पर भारी पड़ा था 8 वीं गोरखा राइफल्स का एक सैनिक

लड़की की इज्जत बचाने के लिए अकेले 40 लुटेरों से भिड़ गया,खुखरी से 3 को मार गिराया और 8 को किया घायल ! उमेश चन्द्र त्रिपाठी Vishnu Prasad Shrestha : बात 2 सितंबर 2010 की है जब मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन रांची से गोरखपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन में 35 वर्षीय विष्णु प्रसाद श्रेष्ठ […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अन्याय के खिलाफ आजीवन लड़ते रहे पूर्व सांसद हर्षवर्धन

पिता की कमी आजीवन खलती रहेगी लेकिन उनके आदर्श हमें प्रेरणा देते रहेंगे – सुप्रिया श्रीनेत उमेश चन्द्र त्रिपाठी Former MP Harshvardhan : महराजगंज जिले के पूर्व सांसद स्व. हर्षवर्धन की 10 वीं पुण्यतिथि रविवार 4 अक्टूबर 2026 को फरेंदा क्षेत्र के जंगल जोगियाबारी स्थित उनके पैतृक गांव में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने […]

Spread the love
Read More
Himachal Uttar Pradesh Uttarakhand

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, जाम से थमी रफ्तार

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल में कमरे फुल Nainital/Shimla : गांधी जयंती के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टियों ने पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ बढ़ा दी। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक प्रमुख पर्यटन और तीर्थ मार्गों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से कई जगह यातायात […]

Spread the love
Read More