बारिश ने बिगाड़ा सब्जियों का स्वाद, बढ़ी रसोई की महंगाई

Vegetable prices

हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा

Vegetable prices: राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश का असर अब आम आदमी की रसोई पर दिखाई देने लगा है। ओखला सब्जी मंडी में पिछले एक सप्ताह के दौरान कई हरी और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं। कारोबारियों का कहना है कि बारिश के कारण फसलों को नुकसान और दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियों की सप्लाई प्रभावित होने से कीमतों में उछाल आया है।

अदरक के दाम 200 रुपये किलो पहुंचे

सब्जियों की बढ़ती कीमतों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला उछाल अदरक में देखने को मिला है। कारोबारियों के मुताबिक, एक सप्ताह पहले अदरक करीब 120 रुपये किलो बिक रहा था, जो अब बढ़कर 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है।

इसी तरह भिंडी, खीरा और टिंडा के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है।

  • भिंडी: 25-30 से बढ़कर 40-45 रुपये किलो
  • खीरा: 15 से बढ़कर 30 रुपये किलो
  • टिंडा: 30 से बढ़कर 50 रुपये किलो
  • अदरक: 120 से बढ़कर 200 रुपये किलो

प्याज भी हुआ महंगा

बारिश का असर प्याज की कीमत पर भी पड़ा है। दुकानदारों के मुताबिक, एक सप्ताह पहले प्याज करीब 35-40 रुपये किलो बिक रहा था, जो अब लगभग 45 रुपये किलो पहुंच गया है। कारोबारियों का कहना है कि बारिश के कारण फसल और सप्लाई प्रभावित होने से कीमतों में तेजी आई है।

लौकी और कद्दू के दाम भी बढ़े

रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई सब्जियां भी महंगी हुई हैं। लंबी लौकी करीब 40 रुपये किलो, जबकि गोल लौकी करीब 50 रुपये किलो बिक रही है। टिंडा और कद्दू के दाम भी बढ़कर करीब 50 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। हालांकि, कुन्द्रू और परवल जैसी कुछ सब्जियों के दाम में फिलहाल खास बदलाव नहीं हुआ है।

ये भी पढें

स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! क्या हर बुखार पर कराना चाहिए H1N1 टेस्ट?

कुछ सब्जियों ने दी राहत

ऐसा नहीं है कि मंडी में हर सब्जी महंगी हुई है। कुछ सब्जियों की कीमतों में गिरावट भी आई है। बीन्स की कीमत करीब 100 रुपये किलो से घटकर 60 रुपये किलो तक आ गई है। टमाटर भी पहले के मुकाबले सस्ता होकर करीब 40 रुपये किलो मिल रहा है।

विदेशी सब्जियां भी हुईं महंगी

बारिश और सप्लाई की परेशानी का असर विदेशी सब्जियों पर भी देखने को मिल रहा है।

  • एवोकाडो: 380 से बढ़कर 500 रुपये किलो
  • रेड और येलो बेल पेपर: 250 से बढ़कर 280 रुपये किलो
  • ब्रोकली: करीब 30 रुपये किलो महंगी
  • मशरूम: करीब 10 रुपये किलो महंगा
  • जुकीनी: कीमत में फिलहाल खास बदलाव नहीं

ग्राहक बोले- अब कीमत देखकर चुन रहे सब्जियां

मंडी में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों का कहना है कि महंगी सब्जियों के कारण अब खरीदारी का तरीका बदल गया है। लोग पहले कीमत देख रहे हैं और फिर सब्जी खरीद रहे हैं। कई ग्राहकों का कहना है कि मंडी में कुछ सब्जियां बाजार के मुकाबले सस्ती मिल जाती हैं, इसलिए वे दूर से भी यहां खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। महंगी सब्जियों के बीच बैंगन और बीन्स जैसी अपेक्षाकृत सस्ती सब्जियां ज्यादा पसंद की जा रही हैं।

गरीब परिवारों पर सबसे ज्यादा असर

सब्जियों की बढ़ती कीमतों का सबसे ज्यादा असर कम आय वाले परिवारों पर पड़ रहा है। ग्राहकों का कहना है कि जब आमदनी उसी रफ्तार से नहीं बढ़ती, लेकिन खाने-पीने की चीजों के दाम लगातार बढ़ते रहते हैं, तो घर का बजट संभालना मुश्किल हो जाता है।

बारिश जारी रही तो और बढ़ सकती है महंगाई

मंडी कारोबारियों के मुताबिक, फिलहाल सब्जियों की कीमतों में तत्काल बड़ी राहत की उम्मीद कम है। अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा और फसल को नुकसान होता रहा तो आने वाले दिनों में कुछ सब्जियों के दाम और बढ़ सकते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

चंपत राय का बड़ा दावा, राम मंदिर निर्माण के अहम फैसलों में नृपेंद्र मिश्रा की रही प्रमुख भूमिका

स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! क्या हर बुखार पर कराना चाहिए H1N1 टेस्ट?

बांग्लादेश में यूनुस की बढ़ी मुश्किलें? 27 के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मामला

महिला एशिया कप से पहले ट्रॉफी पर टेंशन, मोहसिन नकवी की मौजूदगी ने बढ़ाई चिंता

ईरान युद्ध में MQ-9 ड्रोन हुए फेल, फिर भारत ने अमेरिका से क्यों की डील?

 

Spread the love

2 thoughts on “बारिश ने बिगाड़ा सब्जियों का स्वाद, बढ़ी रसोई की महंगाई”

Comments are closed.

Diesel Price Hike
Business

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज से कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। देश की प्रमुख निजी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में पाँच रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर का […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
Delhi homeslider Uttar Pradesh

Flydubai को-पायलट पर बड़ा खुलासा, ओमान ने पहले ही उड़ान भरने से रोक दिया था

ओमान में उड़ान पर था बैन, फिर Flydubai में मिली नौकरी; कैप्टन पर हमले वाले को-पायलट की जांच तेज New Delhi : फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छर पर कथित हमला करने और विमान को संकट में डालने के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, को-पायलट के पुराने रिकॉर्ड को लेकर […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

तेल संकट के बीच G7 की बड़ी पहल, इमरजेंसी स्टॉक से 10 करोड़ बैरल तेल-डीजल होगा जारी

G7 का बड़ा फैसला: इमरजेंसी रिजर्व से 10 करोड़ बैरल तेल-डीजल जारी होगा, अमेरिकी दबाव के बाद बनी सहमति New Delhi : दुनिया में बढ़ती ईंधन कीमतों और डीजल की तंग होती सप्लाई के बीच G7 देशों ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। G7 देशों ने आपातकालीन भंडार से करीब 10 करोड़ बैरल […]

Spread the love
Read More