जमीन को लेकर विवाद, गोली से एक की मौत

जमीनी विवाद में दो पक्षों में संघर्ष चली गोली एक की मौत

Sidhaur : कोठी थाना क्षेत्र के रेवतीपुरवा गांव में मंगलवार शाम जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। नांद रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और गोली चलने तक पहुंच गया। घटना में गोली लगने से 45 वर्षीय हंसराज वर्मा उर्फ पुताई गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में हंसराज ने दम तोड़ दिया।

 

परिजनों के मुताबिक, हंसराज का दूसरे पक्ष से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। मृतक के बड़े भाई दीर्घपाल पाल ने बताया कि विवादित जमीन बेनामी है और जमीन को लेकर न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। इसी विवादित जमीन पर जानवरों के लिए नांद रखे जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से तनाव बना हुआ था।

सुबह से चल रहा था विवाद

परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को नांद रखने और उसे हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद की स्थिति बनी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। बताया गया कि सुबह से शाम तक पुलिस तीन-चार बार गांव पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों के बीच चल रहा विवाद पूरी तरह शांत नहीं हो सका।

परिजनों के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे नांद हटाने को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान गोली चलने की बात सामने आई। गोली लगने से हंसराज गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

हंसराज को गोली लगने की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी सिद्धौर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों का कहना है कि हंसराज के गले और पैर पर भी चोट के निशान मिले हैं। गोली शरीर के किस हिस्से में लगी और मौत का सही कारण क्या है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

गांव में तनाव, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों और दोनों पक्षों से घटना की जानकारी जुटाई। हंसराज की मौत की खबर फैलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है।

पुलिस का कहना है कि जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट की जानकारी सामने आई है। गोली चलने और हंसराज की मौत के मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोली किसने चलाई, विवाद के दौरान कितने लोग मौके पर मौजूद थे और घटना में अन्य लोगों की भूमिका क्या रही, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

बाराबंकी आशीष कुमार की रिपोर्ट 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

जमीन को लेकर विवाद, गोली से एक की मौत

अंबेडकरनगर: पांचवें दिन भी नहीं मिले खूनी लुटेरे

पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, 10 साल के दबदबे को कायम रखने का मौका

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, मणिपुर से बरामद रॉकेट लॉन्चर नष्ट करने का ऑपरेशन

 

Spread the love

One thought on “जमीन को लेकर विवाद, गोली से एक की मौत”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी: 55 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) मेरठ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो पांच ग्राम चरस के साथ दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: फ्लिक्स स्क्वायर के सामने युवक को मारी गोली, पैर में गोली लगते ही हुआ लहुलुहान

शनिवार देर रात महिला मित्र के बीच हुए विवाद का मामला इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में गोलियों की बौछार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीस सितंबर 2025 को प्लासियो मॉल के बाहर गार्ड और सुपरवाइजर को दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

जब ट्रेन लूटने आए 40 लुटेरों पर भारी पड़ा था 8 वीं गोरखा राइफल्स का एक सैनिक

लड़की की इज्जत बचाने के लिए अकेले 40 लुटेरों से भिड़ गया,खुखरी से 3 को मार गिराया और 8 को किया घायल ! उमेश चन्द्र त्रिपाठी Vishnu Prasad Shrestha : बात 2 सितंबर 2010 की है जब मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन रांची से गोरखपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन में 35 वर्षीय विष्णु प्रसाद श्रेष्ठ […]

Spread the love
Read More