अंबेडकरनगर: पांचवें दिन भी नहीं मिले खूनी लुटेरे

IAS

अंबेडकरनगर ही अफसर के मामले में ढीले-ढाल रवैया अपना रही पुलिस

पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं तो गहने कहां चला गया, जमीन या फिर आसमान…

IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की हुई हत्या का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow : अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र स्थित धवरूआ मजरे रूढ़ा गांव निवासी IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 94 वर्षीय इंद्रा देवी की बेरहमी से हत्या कर कीमती जेवरात लूट लिए। वारदात को पांच दिन हो गए। करीब डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मी करीबियों से लेकर इलाकाई सूचीबद्ध बदमाशों के बारे में जांच-पड़ताल की। स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच से लेकर सर्विलांस टीमें हर बिंदुओं पर पड़ताल की, लेकिन पांच दिन गुजरने के बाद भी कातिलों का सुराग नहीं लगा।

लिस की टीमें पेशेवर अपराधियों के साथ-साथ घर आने-जाने वाले लोगों के बारे में भी नजर रखे हुए है। ये टीमें आसपास के जिलों में भी डेरा डालकर छानबीन कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन टीमों से अपराधियों के बारे में कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने दावा किया है कि वारदात से पहले कितने लोगों का आईपीएस अफसर आशुतोष मिश्रा के घर की दहलीज पर आना-जाना था इसके बारे में भी गहनता से छानबीन की जा रही है।

ये भी पढें 

पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, 10 साल के दबदबे को कायम रखने का मौका

हालांकि जानकार बताते हैं कि एसपी अंबेडकरनगर प्राची सिंह सहित अन्य पुलिस के अधिकारी अभी भी हत्या किए जाने की बात स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं जबकि बुजुर्ग महिला इंद्रा देवी की अगर हत्या नहीं हुई तो आखिर शरीर से गहने कहां गायब हो और उनके मुंह में कपड़ा किसने ढूंसा था।

मालीपुर पुलिस तथा पुलिस अफसर भले ही तरह-तरह की बयानबाजी करते फिर रहे हों, लेकिन कड़वा सच यह है अंबेडकरनगर पुलिस अपने ही पुलिस अधिकारी को गुमराह कर रहे हैं।

सनद रहे कि अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 94 वर्षीय बुजुर्ग मां इंद्रा देवी की शनिवार रात बेखौफ बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर शरीर से गहने लूट ले गए थे। इस सनसनीखेज मामले की जानकारी उस समय हुई जब नौकरानी पियारी रविवार सुबह घर पर काम करने आई थी।

नके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और शरीर से जेवरात भी गायब थे। इस मामले की जानकारी मिलते ही एसपी अंबेडकरनगर प्राची सिंह सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर घटना को ही संदिग्ध हालात में मौत होने की बात बताने में जुट गई थी। पुलिस भले ही कातिलों को जल्द ही पकड़ कर घटना का राजफाश करने का डंका बजाया, लेकिन स्थानीय पुलिस की कार्रवाई से आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा संतुष्ट नहीं हैं। वह बस इतना कह रहे हैं कि पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

त्योहारों की शॉपिंग होगी बजट में! भारत के 10 बाजार जहां मिलते हैं सस्ते फैशन आइटम

पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, 10 साल के दबदबे को कायम रखने का मौका

हैरी ब्रूक ने ट्रेविस हेड से छीना नंबर-1 का ताज, देवदत्त पडिक्कल टॉप-100 से बाहर

CM योगी ने गिनाईं UP की खूबियां, निवेशकों से किया बड़ा आह्वान

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान पंजाब चुनाव को लेकर की गई कार्रवाई

रायबरेली में तालाब में डूबने से युवक की मौत, शादी के तीन महीने बाद उजड़ा पत्नी का सुहाग

 

 

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

अलीगंज: डाला चालक की कैंची घोंपकर हत्या, सरे शाम हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी

नामजद रिपोर्ट दर्ज, आरोपी घटना में इस्तेमाल कैंची के साथ हिरासत में पुर्णिया पुल के नीचे हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ में खूनी खेल का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब अलीगंज थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

बिजनौर: गला दबाने के बाद करंट लगाकर हत्या करने वाला आरोपित पकड़ा गया

रहीमाबाद गांव में सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की बेरहमी से हुई हत्या का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित रहीमाबाद गांव निवासी सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की गला दबाने के बाद करंट लगाकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित बिरजू को बुधवार को मुखबिर की सूचना पर […]

Spread the love
Read More
Crime News

प्रदेश की जेलों में थम नहीं रही आत्महत्या की घटनाएं

बेडशीट से फंदा बनाकर नीम के पेड़ पर लटका मिला युवा बंदी सुल्तानपुर जेल में पॉक्सो के आरोपी की संदिग्ध मौत, 21 वर्षीय कैदी ने की आत्महत्या पॉक्सो के आरोपी बंदी का शव बैरक के पीछे पेड़ पर संदिग्ध हालत में मिला Lucknow : कारागार मुख्यालय केवतामन प्रयासों के बाद भी प्रदेश की जेलों में […]

Spread the love
Read More