प्रयागराज में बारिश का कहर, स्कूल-अस्पताल से थाने तक जलभराव; कई इलाकों में पाँच फीट पानी

Heavy rain in Prayagraj

Heavy rain in Prayagraj: प्रयागराज में लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। संगमनगरी के कई इलाकों में सड़क से लेकर घरों तक पानी भर गया है। कुछ स्थानों पर जलभराव इतना ज्यादा है कि लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल, अस्पताल, सरकारी दफ्तर, थाने और कोर्ट-कचहरी परिसर तक बारिश के पानी से प्रभावित हुए हैं।

लगातार बारिश के कारण शहर के नाले और सीवर ओवरफ्लो हो गए हैं। इसका पानी कई मोहल्लों में घुस गया है। घरों में पानी भरने से लोगों का घरेलू सामान खराब हो रहा है। कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बिजली के करंट के खतरे को देखते हुए कुछ प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित की गई है।

जॉर्जटाउन समेत कई इलाकों में हालात खराब

निरंजन डॉट पुल, सीएमपी डिग्री कॉलेज डॉट पुल, जाफरी कॉलोनी और जॉर्जटाउन में जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई स्थानों पर पानी कमर से ऊपर तक पहुंच गया। जॉर्जटाउन में संगम टंकी, सीएमपी डिग्री कॉलेज से जॉर्जटाउन थाना और आसपास के मार्गों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। करैली के जेके अशियाना समेत कई मोहल्लों में भी बारिश का पानी सड़कों और घरों में जमा है। जलभराव के कारण ऑटो और ई-रिक्शा की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

ये भी पढें

UP में आज भारी बारिश का अलर्ट, कुछ जगह धूप भी निकलेगी

स्कूल और अस्पतालों पर भी असर

भारी बारिश का असर शहर की रोजमर्रा की व्यवस्था पर भी पड़ा है। कई स्कूलों को बंद करना पड़ा है। अस्पतालों तक मरीजों और उनके परिजनों का पहुंचना मुश्किल हो रहा है। सरकारी कार्यालयों और पुलिस थानों के परिसरों में भी पानी जमा होने की तस्वीरें सामने आई हैं।

बाजारों में भी सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। कई दुकानदारों को पानी के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती घरों में घुसे पानी को निकालने की है, क्योंकि बाहर सड़कें भी जलमग्न हैं।

ये भी पढें

SBI BSBD अकाउंट का नया नियम, चार बार से ज्यादा पैसे निकाले तो देना होगा चार्ज

गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा

प्रयागराज में बारिश के साथ गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ की चिंता भी बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे के बीच नैनी में यमुना का जलस्तर 79.09 मीटर से बढ़कर 79.35 मीटर हो गया। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.95 मीटर से बढ़कर 80.11 मीटर और छतनाग में 78.74 मीटर से बढ़कर 78.92 मीटर दर्ज किया गया। नदियों का जलस्तर बढ़ने से तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। घाटों की सीढ़ियों के डूबने और तटवर्ती रास्तों पर पानी पहुंचने का खतरा बना हुआ है।

घरों में घुसा पानी, अनाज और किताबें खराब

आनंदपुरम इलाके में कई घरों में घुटनों तक पानी भरने की सूचना है। जलभराव से लोगों की गृहस्थी प्रभावित हुई है। लोगों के घरों में रखा अनाज, कपड़े और अन्य सामान पानी में खराब हो रहा है। बच्चों की कॉपी-किताबें भी भीग गई हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

500 किलो वजन और खतरनाक दिमाग, थानोस की कहानी है दिलचस्प

सीतारमण मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर रवाना, भारत-सिंगापुर आर्थिक साझेदारी पर होगी चर्चा

पाकिस्तान में भारतीय झंडा और ‘जय हिंद’ पोस्ट करने पर दो गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Spread the love

One thought on “प्रयागराज में बारिश का कहर, स्कूल-अस्पताल से थाने तक जलभराव; कई इलाकों में पाँच फीट पानी”

Comments are closed.

Uttar Pradesh Weather

रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण

जलस्तर और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जिले में लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, तटबंधों की स्थिति […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh Weather

सरयू का रौद्र रूप: मस्जिद-मंदिर समेत 10 से ज्यादा घर नदी में समाए

Barabanki:  उत्तर प्रदेश में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। बाराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र के हेतमापुर में सरयू नदी ने रविवार को भारी तबाही मचाई। तेज कटान के चलते कगार पर बनी मस्जिद, शंकरजी का मंदिर और करीब 10 मकान नदी में समा गए। इसके साथ ही […]

Spread the love
Read More
Delhi Weather

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, पार्किंग चार्ज डबल

New Delhi: सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने स्थायी विंटर पॉल्यूशन एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत 1 नवंबर से 28 फरवरी तक कई प्रदूषण नियंत्रण उपाय लागू होंगे। इनमें पार्किंग शुल्क दोगुना करना, कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ की मौजूदगी, वाहनों के लिए वैध PUC अनिवार्य […]

Spread the love
Read More