दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, पार्किंग चार्ज डबल

New Delhi: सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने स्थायी विंटर पॉल्यूशन एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत 1 नवंबर से 28 फरवरी तक कई प्रदूषण नियंत्रण उपाय लागू होंगे। इनमें पार्किंग शुल्क दोगुना करना, कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ की मौजूदगी, वाहनों के लिए वैध PUC अनिवार्य करना और धूल पैदा करने वाले निर्माण कार्यों पर रोक जैसे कदम शामिल हैं।

पार्किंग शुल्क होगा दोगुना

सरकार के फैसले के मुताबिक 1 नवंबर से 28 फरवरी तक अधिकृत पार्किंग स्थलों पर मौजूदा पार्किंग शुल्क दोगुना किया जाएगा। इसका उद्देश्य निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करना और लोगों को सार्वजनिक परिवहन, खासकर मेट्रो का अधिक इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। हालांकि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के स्वामित्व और प्रबंधन वाली पार्किंग इससे बाहर रहेगी।

‘PUC नहीं तो ईंधन नहीं’

दिल्ली में वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को ईंधन नहीं देने की व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए पेट्रोल पंपों पर जांच और डिजिटल माध्यमों से PUC सत्यापन बढ़ाने की बात कही है।

50 फीसदी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

1 नवंबर से 31 जनवरी तक सरकारी और निजी कार्यालयों में अधिकतम 50 फीसदी कर्मचारी ही कार्यालय से काम करेंगे। बाकी 50 फीसदी कर्मचारी घर से काम करेंगे। जरूरी और आपातकालीन सेवाओं को इस व्यवस्था से छूट दी गई है।

ये भी पढें

योगी का विपक्ष पर तंज, ‘टोटी चोरी होती रहेगी तो पानी ऐसे ही बहता रहेगा’

बदलेंगे सरकारी कार्यालयों के समय

यातायात और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए कार्यालयों के समय में भी बदलाव किया गया है। MCD के तहत आने वाले कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम पांच बजे तक, जबकि दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित होंगे। ये समय 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा।

निर्माण और तोड़फोड़ पर सख्ती

1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल पैदा करने वाले खुले निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक रहेगी। वहीं प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए 10 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच और कड़े प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। जरूरी सार्वजनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को निर्धारित नियमों के तहत छूट मिल सकती है।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए व्यापक प्लान

केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हुई समीक्षा बैठकों में सड़क की धूल, ट्रैफिक प्रबंधन, सार्वजनिक परिवहन, कचरा प्रबंधन और अन्य प्रदूषण स्रोतों पर कार्रवाई तेज करने पर जोर दिया गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी समयबद्ध तरीके से उपाय लागू करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

योगी का विपक्ष पर तंज, ‘टोटी चोरी होती रहेगी तो पानी ऐसे ही बहता रहेगा’

JioShield से रखें अपनों पर नजर, लोकेशन ट्रैकिंग से SOS अलर्ट तक मिलेंगे कई फीचर्स

कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई भगत सिंह जी की जयंती

चाय पीने से पहले जान लें ये बातें, इन लोगों को हो सकती है परेशानी

चौंकिए मत! साल 2002 के मृत व्यक्ति ने 2013 में कराया जमीन बैनामा

 

 

Spread the love

One thought on “दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, पार्किंग चार्ज डबल”

Comments are closed.

Delhi National Politics

ज्ञानेश कुमार पर CJP का आंदोलन ऐलान

New Delhi:  मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास ने कहा है कि इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की जा रही हैं, लेकिन अदालतों में चल रही […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi

दिल्ली-NCR में गैंगरेप केसेज पर चढ़े सुप्रीम कोर्ट के तेवर

New Delhi:  दिल्ली-NCR में हाल के दिनों में सामने आए दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न समेत हाल की घटनाओं का स्वतः संज्ञान लिया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इन घटनाओं की […]

Spread the love
Read More
Uttarakhand Weather

मानसून की विदाई या आखिरी इम्तिहान?

जाते-जाते भी तबाही मचा रहा मानसून मौसम, चार धाम यात्रा स्थगित बादलों ने फिर याद दिलाई इंसान की औकात                                                                         […]

Spread the love
Read More