रायबरेली में तालाब में डूबने से युवक की मौत, शादी के तीन महीने बाद उजड़ा पत्नी का सुहाग

Youth dies after drowning in pond

Youth dies after drowning in pond: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में तालाब में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सबसे दर्दनाक बात यह है कि मृतक की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह हादसा जायस कस्बे के पूरे हकीम मोहल्ले में मंगलवार शाम हुआ। जानकारी के मुताबिक, मोहल्ले के रहने वाले राम पियारे का छोटा बेटा नंद लाल प्रजापति नाग पंचमी का त्योहार मनाने अपनी ससुराल गया था। शाम करीब पांच बजे वह अपनी पत्नी कमलेश कुमारी को ससुराल में ही छोड़कर घर लौट आया।

ये भी पढें

प्रयागराज में बारिश का कहर, स्कूल-अस्पताल से थाने तक जलभराव; कई इलाकों में पाँच फीट पानी

इसके कुछ समय बाद करीब सात बजे नंद लाल घर के पास स्थित तालाब की ओर गया था। बताया जा रहा है कि तालाब के किनारे अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। पानी अधिक गहरा होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और डूब गया।

देर रात तक तालाब में चला रेस्क्यू

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने काफी देर तक तालाब में उसकी तलाश की, लेकिन मंगलवार देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने दोबारा तलाश अभियान शुरू किया। करीब 10 बजे कड़ी मशक्कत के बाद नंद लाल का शव तालाब से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ये भी पढें

तुर्की vs इजरायल: सैनिकों से लेकर फाइटर जेट तक, किसका पलड़ा भारी?

तीन महीने पहले हुई थी शादी

नंद लाल की शादी इसी साल 10 मई को कमलेश कुमारी के साथ हुई थी। शादी को अभी महज तीन महीने ही हुए थे कि हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। पति की मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी बदहवास हो गई। परिजनों के मुताबिक, कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो रही है। परिवार के अन्य सदस्यों की हालत भी बेहद खराब है। मृतक की मां बिमला देवी और बड़े भाई दिनेश प्रजापति समेत पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है।

प्रशासन ने शुरू की जांच

हादसे की जानकारी मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। तहसीलदार अभिषेक यादव ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

प्रयागराज में बारिश का कहर, स्कूल-अस्पताल से थाने तक जलभराव; कई इलाकों में पाँच फीट पानी

SBI BSBD अकाउंट का नया नियम, चार बार से ज्यादा पैसे निकाले तो देना होगा चार्ज

500 किलो वजन और खतरनाक दिमाग, थानोस की कहानी है दिलचस्प

Spread the love

2 thoughts on “रायबरेली में तालाब में डूबने से युवक की मौत, शादी के तीन महीने बाद उजड़ा पत्नी का सुहाग”

Comments are closed.

Lucknow
Crime News

बिजनौर: गला दबाने के बाद करंट लगाकर हत्या करने वाला आरोपित पकड़ा गया

रहीमाबाद गांव में सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की बेरहमी से हुई हत्या का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित रहीमाबाद गांव निवासी सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की गला दबाने के बाद करंट लगाकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित बिरजू को बुधवार को मुखबिर की सूचना पर […]

Spread the love
Read More
Crime News

प्रदेश की जेलों में थम नहीं रही आत्महत्या की घटनाएं

बेडशीट से फंदा बनाकर नीम के पेड़ पर लटका मिला युवा बंदी सुल्तानपुर जेल में पॉक्सो के आरोपी की संदिग्ध मौत, 21 वर्षीय कैदी ने की आत्महत्या पॉक्सो के आरोपी बंदी का शव बैरक के पीछे पेड़ पर संदिग्ध हालत में मिला Lucknow : कारागार मुख्यालय केवतामन प्रयासों के बाद भी प्रदेश की जेलों में […]

Spread the love
Read More
Crime News

देवरिया में 1.39 कुंतल गांजा के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

यूपी STF नें 50 लाख की कीमत का माल किया बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवरिया से 1.39 कुंतल गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ […]

Spread the love
Read More