
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Nautanwa, Maharajganj : जनपद के नौतनवां स्थित तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी (CID) महराजगंज एवं उपजिलाधिकारी नौतनवां कुणाल तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह ने संयुक्त रूप से आमजन की समस्याएं सुनीं।
अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
समाधान दिवस के दौरान कुल 28 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 5 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ये भी पढें
मोदी के गले मिलने पर तंज, राहुल बताएं कांग्रेस की विदेश नीति
जनसुनवाई में राजस्व, विकास, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
महराजगंज पुलिस ने लौटाए 101 लोगों के खोए मोबाइल, गहरी मुस्कान के साथ खिल उठे चेहरे
मोदी के गले मिलने पर तंज, राहुल बताएं कांग्रेस की विदेश नीति
बीएल संतोष के चाबुक पर चलेगी नितिन नबीन की गाड़ी!
BJP की नई टीम में UP का बड़ा संदेश 2027 चुनाव के लिए तैयार
पहलगाम की बैसारन घाटी को मिली नई राह, 6.09 करोड़ रुपये से बनेगी मोटर योग्य सड़क
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में बड़ी सफलता, नई दवा ने कीमोथेरेपी से बेहतर परिणाम दिखाए


2 thoughts on “तहसील समाधान दिवस पर CID की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, पांच मामलों का त्वरित निस्तारण”
Comments are closed.