मृतकों के परिजनों को विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दिए चार-चार लाख के चेक

Maharajganj

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj : महराजगंज जनपद के परसामलिक थाना क्षेत्र के माता बनैलिया रोहिन बैराज के गेट संख्या-03 पर रविवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो युवाओं की दर्दनाक मौत ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान सोनौली थाना क्षेत्र के महुअवा निवासी प्रिंस वर्मा (20) पुत्र विनय वर्मा और मोनू साहनी (14) पुत्र पवन साहनी के रूप में हुई है।

ये भी पढें

तहसील समाधान दिवस पर CID की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, पांच मामलों का त्वरित निस्तारण

अपने वादे के मुताबिक विधायक ऋषि त्रिपाठी आज मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे SDM नौतनवां कुणाल के साथ महुअवा गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक प्रिंस वर्मा के परिवार को चार लाख रुपये और मोनू सहानी के परिवार को भी चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। प्रिंस वर्मा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से परिवार का जैसे चिराग ही बुझ गया। मां के करुण क्रंदन और पिता की टूट चुकी उम्मीदों को देखकर विधायक ऋषि त्रिपाठी की आंखें भी नम हो गईं। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

WhatsApp Image 2026 08 18 at 11.57.42 AM (1)

बताया गया कि रविवार को दोनों रोहिन बैराज के गेट संख्या-03 के पास नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। घटना की खबर मिलते ही नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी भी मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस अपार दुख की घड़ी में वह और पूरा क्षेत्र उनके साथ खड़ा है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि “हम आपकी खुशी तो वापस नहीं ला सकते, लेकिन आपके दुख से हम सभी बेहद दुखी हैं। इस कठिन समय में हम आपके साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग करेंगे।”

वहीं मोनू सहानी के घर भी मातम पसरा हुआ है। महज 14 वर्ष की उम्र में उसकी असमय मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। विधायक ने परिजनों को चार लाख रुपये का चेक सौंपते हुए उनके दुख में सहभागी बनने और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान नौतनवां विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, तहसीलदार नौतनवा कर्ण सिंह सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

महराजगंज पुलिस ने लौटाए 101 लोगों के खोए मोबाइल, गहरी मुस्कान के साथ खिल उठे चेहरे

मोदी के गले मिलने पर तंज, राहुल बताएं कांग्रेस की विदेश नीति

नागपंचमी विशेष : शिव, शेष, वासुकी और तक्षक की ही है सृष्टि

बीएल संतोष के चाबुक पर चलेगी नितिन नबीन की गाड़ी!

 

 

Spread the love

2 thoughts on “मृतकों के परिजनों को विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दिए चार-चार लाख के चेक”

Comments are closed.

Jhansi
homeslider Madhya Pradesh Rajasthan Uttar Pradesh

त्योहारों पर यात्रियों को राहत: खजुराहो-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Jhansi: त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने खजुराहो और उदयपुर सिटी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04141/04142 खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो का संचालन निर्धारित अवधि में कुल 13 फेरे किया जाएगा। इससे खजुराहो, झांसी, ग्वालियर, आगरा सहित राजस्थान के कई शहरों के यात्रियों […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

अब छोटे शहरों की ओर बढ़े पहिए, एक माह में 12 और शहरों तक सेवा पहुंचाने की तैयारी CM योगी के प्रयासों से त्योहारों में छोटे शहरों की जनता को मिलेगी बड़ी सुविधा नवरात्र से पहले अयोध्या, आगरा और मेरठवासियों को मिलने लगेगी सुविधा प्रदेश के 50 हजार से अधिक चालक जुड़े, टू और थ्री […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

बिजनौर: गला दबाने के बाद करंट लगाकर हत्या करने वाला आरोपित पकड़ा गया

रहीमाबाद गांव में सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की बेरहमी से हुई हत्या का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित रहीमाबाद गांव निवासी सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की गला दबाने के बाद करंट लगाकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित बिरजू को बुधवार को मुखबिर की सूचना पर […]

Spread the love
Read More