BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

BHU

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा

वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब पांच मिनट तक नोचा, जिससे उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल बच्चे को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह करीब छह बजे की है। बच्चा अपने छोटे भाई और 13 साल के बड़े भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर गया था। इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह नोच दिया और उसके चेहरे व सिर पर करीब 50 टांके लगे हैं।

ये भी पढें

दूक से रैंप तक, बस्तर की बेटियों ने बदल दी नक्सलवाद की तस्वीर

घटना के बाद बच्चे को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के घाव के नमूने में कुत्ते का सलाइवा मिलने की पुष्टि भी हुई है। बताया गया कि घायल बच्चा बीएचयू में कार्यरत सीनियर नर्सिंग ऑफिसर प्रेमराम का बेटा है। घटना की जानकारी मिलने पर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। घटना को लेकर बीएचयू प्रशासन ने भी बयान जारी किया है। प्रशासन का कहना है कि परिसर में कुत्ते के काटने की घटनाओं को लेकर शिकायत की जांच कराई जाएगी। साथ ही परिसर में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

BHU  के चीफ प्रॉक्टर डॉ. संदीप पोद्दारिया के मुताबिक, कैंपस में बच्चों को कुत्ते के हमले से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिसर में आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए पहले से नीति निर्धारित है और उसका पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। वहीं, नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय अमृत राज ने कहा कि पीड़ित पक्ष को यह अधिकार है कि वह कुत्ते के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए और पुलिस से कार्रवाई के लिए कहे। घटना के बाद बीएचयू परिसर में आवारा कुत्तों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्र, कर्मचारी और उनके परिजन कैंपस में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

670 पुलिसकर्मियों को मिलेगा DJP का सम्मान चिन्ह

15 अगस्त पर यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री मेडल

UP के 91 पुलिस कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पदक

एअर इंडिया फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, सात सेकंड तक बेकाबू रहा विमान

 

Spread the love

One thought on “BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके”

Comments are closed.

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

670 पुलिसकर्मियों को मिलेगा DJP का सम्मान चिन्ह

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और “प्रशंसा चिन्ह” से होंगे सम्मानित सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर चयन ए अहमद सौदागर 670 police personnel to receive DGP’s Commendation : स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश के कुल 670 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी के सम्मान चिन्ह […]

Spread the love
Read More