
उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और “प्रशंसा चिन्ह” से होंगे सम्मानित
सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर चयन
ए अहमद सौदागर
670 police personnel to receive DGP’s Commendation : स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश के कुल 670 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी के सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान सेवा अभिलेख के आधार पर और शौर्य के आधार पर “उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह”, “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” तथा सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर “प्रशंसा चिन्ह” के रूप में दिए जाएंगे।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न संवर्गों के अधिकारी-कर्मचारी इस बार पदक के लिए चयनित हुए हैं।
इसमें IPS , इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और PPS अफसर सहित अन्य रैंक के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।इसके अलावा हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल रैंक के जवानों को भी “उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह” मिलेगा। इनमें STF लखनऊ, मिर्जापुर, मऊ, लखनऊ, ATS आदि इकाइयों के कर्मी शामिल हैं।पुलिस मुख्यालय के अनुसार स्वतंत्रता दिवस 2026 पर सेवा अभिलेख में उत्कृष्ट प्रदर्शन और शौर्यपूर्ण कार्य करने वाले कुल 670 पुलिसकर्मियों को DJP का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया जाएगा।सूची में सभी नाम जारी किये गये हैं।
DJP ने कहा कि यह सम्मान पुलिसकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

