कला से बच्चों में बढ़ेगा आत्मविश्वास और सीखने का उत्साह

Project Awaaz

Project Awaaz 2026: जब बच्चों को अपनी बात कहने और अपनी सोच को खुलकर सामने रखने का मौका मिलता है, तो पढ़ाई उनके लिए ज्यादा आसान और मजेदार हो जाती है। इसी सोच के साथ SCERT पंजाब ने प्रोजेक्ट आवाज़ 2026 की शुरुआत की है। इसके तहत पंजाब के सभी 23 जिलों के 60 से अधिक कला शिक्षकों को आर्ट मेंटर्स के रूप में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया।

 

SCERT पंजाब के तहत यह कार्यक्रम स्लैम आउट लाउड के सहयोग से सिटीज़ राइज़ के नॉलेज पार्टनर के रूप में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य कला के जरिए बच्चों में रचनात्मकता, आत्म-अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और सामाजिक-भावनात्मक कौशल बढ़ाना है। इसके तहत शिक्षक कला को सिर्फ एक विषय के तौर पर नहीं, बल्कि बच्चों को अपनी बात कहने और अपनी क्षमताओं को समझने के एक तरीके के रूप में इस्तेमाल करना सीखेंगे।

ये भी पढें

दांतों की सफाई में लापरवाही से बढ़ सकता है दिल की बीमारी का खतरा? जानें कनेक्शन

प्रशिक्षण के दोनों दिनों में SCERT पंजाब की असिस्टेंट डायरेक्टर एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर, गाइडेंस एंड काउंसलिंग डॉ. श्रुति शुक्ला मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि कला बच्चों को अपनी पहचान और अपनी आवाज़ तलाशने का मौका देती है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे बच्चों को रचनात्मक क्षेत्रों और उनसे जुड़े करियर के विकल्पों को समझने में मदद मिल सकती है।

प्रशिक्षण के दूसरे दिन पिछले संस्करण में बेहतर काम करने वाले आर्ट मेंटर्स को सम्मानित किया गया। डॉ. रमित वासुदेव और राज्य कला समिति के सदस्य श्री नवजोत सिंह ने भी आर्ट मेंटर्स की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। दो दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य आर्ट मेंटर्स को अपने जिलों में कार्यक्रम को बेहतर तरीके से चलाने और कला आधारित पढ़ाई को मजबूत करने के लिए तैयार करना रहा।

ये भी पढें

रिलायंस डिजिटल की सेल में 15 से 30 हजार तक की छूट

आठ साल की सगाई, फिर भी शादी नहीं करेंगी पूजा बेदी

दांतों की सफाई में लापरवाही से बढ़ सकता है दिल की बीमारी का खतरा? जानें कनेक्शन

कुत्ते के काटने के बाद रेबीज से कैसे बचें? डॉक्टर ने बताए जरूरी कदम

DRS ने बचाया स्मिथ का विकेट, बोले- ‘टेक्नोलॉजी ने बचा लिया’

 

Spread the love

The Vice-Chancellor's Chair
Education homeslider

कुलपति की कुर्सी: विश्वविद्यालय की मर्यादा या सत्ता की पसंद?

जब शिक्षा के सर्वोच्च पद पर योग्यता से अधिक निकटता की चर्चा होने लगे, तब सवाल केवल नियुक्ति का नहीं, विश्वविद्यालय की आत्मा और राष्ट्र के बौद्धिक भविष्य का होता है विश्वविद्यालय किसी सरकार का विभाग नहीं होता। वह राष्ट्र की बौद्धिक चेतना का वह परिसर है, जहाँ सत्ता से स्वतंत्र होकर ज्ञान प्रश्न करता […]

Spread the love
Read More
Barabanki
Education

प्राथमिक विद्यालय पूरे सूबेदार में मनाया गया मीना दिवस

Barabanki: विकास खंड सिद्धौर के प्राथमिक विद्यालय पूरे सूबेदार में गुरुवार को मीना का जन्मदिन एवं मीना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों को मीना मंच के उद्देश्यों, बालिका शिक्षा, समानता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवम् शर्मा ने कहा कि मीना मंच […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

बेलवाकाजी इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड शिविर समापन

स्काउट-गाइड से अनुशासन और एकता की सीख: हमीदुल्लाह खान उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र के बेलवाकाजी स्थित साधुशरण भारद्वाज इंटरमीडिएट कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का बुधवार को गरिमामय माहौल में समापन हो गया। समापन समारोह में रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हमीदुल्लाह खान मुख्य […]

Spread the love
Read More