
Barabanki: विकास खंड सिद्धौर के प्राथमिक विद्यालय पूरे सूबेदार में गुरुवार को मीना का जन्मदिन एवं मीना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों को मीना मंच के उद्देश्यों, बालिका शिक्षा, समानता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवम् शर्मा ने कहा कि मीना मंच विद्यालयों, विशेषकर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बालिकाओं की स्वतंत्र अभिव्यक्ति, नेतृत्व क्षमता एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। इसका उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा से जोड़कर उनका विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी एवं साहसी बनाना है।
ये भी पढें
मोहनलालगंज के बाद PGI में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
उन्होंने कहा कि मीना मंच बालिकाओं में लिंग आधारित भेदभाव एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध समझ विकसित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और गुड टच-बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में मीना मंच की गठन एवं संरचना के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि इसमें मुख्य रूप से कक्षा 6, 7 एवं 8 के छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं। विद्यालय की महिला शिक्षिका को मीना मंच प्रभारी अथवा सुगमकर्ता के रूप में बच्चों का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी दी जाती है। वहीं बच्चों के बीच से मीना प्रेरक चुने जाते हैं, जो बैठकों की योजना बनाने एवं विभिन्न गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें


3 thoughts on “प्राथमिक विद्यालय पूरे सूबेदार में मनाया गया मीना दिवस”
Comments are closed.