सामंथा रुथ प्रभु की ब्लॉकबस्टर ‘मा इंटी बंगारम’

Samantha Ruth Prabhu

OTT रिलीज का हुआ खुलासा

Maa Oori Polimera 2 OTT Release: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब हिंदी दर्शकों के लिए OTT का रुख कर लिया है। नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को दक्षिण भारतीय भाषाओं में पहले ही OTT पर रिलीज किया जा चुका है। अब फिल्म का हिंदी वर्जन भी दर्शकों के बीच आने वाला है।

हिंदी में कहां स्ट्रीम होगी ‘मा इंटी बंगारम’?

सामंथा रुथ प्रभु की ‘मा इंटी बंगारम’ हिंदी में SonyLIV पर स्ट्रीम होगी। OTT प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म के हिंदी वर्जन की घोषणा की है। हालांकि, अभी इसकी सटीक स्ट्रीमिंग डेट का खुलासा नहीं किया गया है। SonyLIV ने फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा कि अब ‘मा इंटी बंगारम’ अपने घर और अपनी भाषा में दर्शकों के बीच आने वाली है। पोस्टर में सामंथा का बेहद दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। एक तरफ वह पीली साड़ी में आरती की थाली लिए नजर आती हैं, तो दूसरी तरफ लाल कपड़ों में हाथ में बंदूक थामे उनका एक्शन अवतार दिखाई देता है।

जियो हॉटस्टार पर पहले से स्ट्रीम हो रही फिल्म

‘मा इंटी बंगारम’ का डिजिटल प्रीमियर 17 जुलाई को JioHotstar पर हुआ था। यहां फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध है। हिंदी दर्शक लंबे समय से फिल्म के हिंदी वर्जन का इंतजार कर रहे थे और सोशल मीडिया पर भी इसकी मांग देखने को मिली थी। अब SonyLIV की घोषणा के बाद सामंथा के हिंदी दर्शकों के बीच भी फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, प्लेटफॉर्म ने अभी हिंदी स्ट्रीमिंग की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

ये भी पढें

20वें सीजन में बदला बिग बॉस का खेल, सेफ गेम पर लगेगी लगाम

क्या है ‘मा इंटी बंगारम’ की कहानी?

‘मा इंटी बंगारम’ एक तेलुगु एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है। फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल में हैं और उनके साथ गुलशन देवैया, दिगंत मंचले, श्रीमुखी, गौतमी और मंजूषा मुक्काविल्ली जैसे कलाकार नजर आते हैं। फिल्म में सामंथा का किरदार पारिवारिक भावनाओं के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन करता दिखाई देता है। यही वजह है कि फिल्म में इमोशन और एक्शन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।

बॉक्स ऑफिस पर भी किया शानदार प्रदर्शन

‘मा इंटी बंगारम’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया और महिला प्रधान तेलुगु फिल्मों में एक बड़ी सफलता हासिल की। फिल्म का निर्माण राज निदिमोरू, सामंथा रुथ प्रभु और हिमांक दुव्वुरु ने ‘ट्रलाला मूविंग पिक्चर्स’ के बैनर तले किया है। फिल्म की शूटिंग महज 54 दिनों में पूरी की गई थी।

सामंथा की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में

‘मा इंटी बंगारम’ की सफलता के साथ सामंथा रुथ प्रभु की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। ‘द फैमिली मैन 2’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में राज निदिमोरू के साथ काम करने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हुई थीं। बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। फिल्म की सफलता के बाद सामंथा के निजी जीवन से जुड़ी खबरों ने भी खूब ध्यान खींचा। अब फैंस को उनकी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी OTT प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, SonyLIV पर हिंदी स्ट्रीमिंग की तारीख का आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

इमरान खान की मौत की खबर में कितनी सच्चाई? PTI के 20 लाख लोगों के दावे से बढ़ा तनाव

कोलंबिया भूकंप में चमत्कार 48 घंटे बाद मलबे से जिंदा मिला नवजात बच्चा

‘सागर’ नीतिः सेशेल्स की सुरक्षा और फिलीपींस की समृद्धि में मददगार बना भारत

पड़ोसी प्रथमः भारत की मदद से नेपाल के सात जिलों में मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम घोषित, डिकवेला-मदुशंका की वापसी

 

Spread the love

Entertainment

ट्रोलिंग पर सलमान के स्टैंड की फातिमा ने की तारीफ, बिग बॉस में बोलीं बड़ी बात

Bigg Boss 20 : एक्ट्रेस फातिमा सना शेख जल्द ही अपनी वेब सीरीज ‘हुंकार: द रोर’ के प्रमोशन के लिए ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में नजर आएंगी। शो के रविवार के एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें फातिमा सना शेख ने होस्ट सलमान खान की जमकर तारीफ की। प्रोमो में […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
Entertainment

आलिया के लिए रणबीर का प्रोटेक्टिव अंदाज हुआ वायरल

RanbirKapoor :  मुंबई में शनिवार, 26 सितंबर की रात ‘लव एंड वॉर’ की टीम डिनर के लिए एक साथ नजर आई। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने साथ में डिनर किया। रेस्टोरेंट से बाहर निकलने के बाद सभी सितारों ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। इस […]

Spread the love
Read More