भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम घोषित, डिकवेला-मदुशंका की वापसी

Sri Lanka Test Squad

Sri Lanka Test Squad: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने पहले मुकाबले के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। गॉल में 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए धनंजय डी सिल्वा को कप्तान और कामिंदु मेंडिस को उपकप्तान बनाया गया है। श्रीलंका ने 16 सदस्यीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ दो अनकैप्ड क्रिकेटरों को भी जगह दी है।

तीन साल बाद टीम में लौटे डिकवेला और मदुशंका

श्रीलंका की टीम में सबसे बड़ा आकर्षण निरोशन डिकवेला और दिलशान मदुशंका की वापसी है। दोनों खिलाड़ी करीब तीन साल बाद टेस्ट टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं। कुसल मेंडिस के चोटिल होने के कारण विकेटकीपर-बल्लेबाज डिकवेला के लिए वापसी का रास्ता खुला है। वहीं, तेज गेंदबाज मदुशंका ने अपना पिछला टेस्ट 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। अब उन्हें एक बार फिर भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खुद को साबित करने का मौका मिला है।

ये भी पढें

नौतनवां में नशे की पकड़ी गयी बड़ी खेप, दो गिरफ्तार

दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी मौका

श्रीलंका ने टीम में दो ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। बल्लेबाज पसिंदु सोरियाबंदरा और ऑफ स्पिनर केशर नुवांथा को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है।

पथुम निसांका और कुसल मेंडिस इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं। निसांका अपनी कलाई की सर्जरी से उबर रहे हैं, जबकि कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान हैं। इन दोनों की गैरमौजूदगी से श्रीलंका के शीर्ष क्रम और विकेटकीपिंग संयोजन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

तेज गेंदबाजी में कई विकल्प

गॉल की परिस्थितियों को देखते हुए श्रीलंका ने टीम में चार विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो और दिलशान मदुशंका के रूप में टीम के पास तेज गेंदबाजी के कई विकल्प मौजूद हैं। मिलन रथनायके अतिरिक्त सीम गेंदबाजी विकल्प के तौर पर काम कर सकते हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अनुभवी प्रभात जयसूर्या के कंधों पर होगी। उनके साथ रमेश मेंडिस और केशर नुवांथा में से किसी को अंतिम एकादश में मौका मिल सकता है।

ये भी पढें

भारत में पहली बार ऐतिहासिक T20 मेजबानी, BCCI ने अफगानिस्तान सीरीज पर लगाई मुहर

 

भारत के लिए भी चुनौती आसान नहीं

भारत भी इस सीरीज से पहले चोटों और उपलब्धता से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन सीरीज से बाहर हैं। बुमराह की जगह औकिब नबी और सुदर्शन के स्थान पर सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है।

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली यह टेस्ट सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए हर मुकाबला अंक तालिका के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगा।

श्रीलंका का 16 सदस्यीय स्क्वॉड

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, लाहिरू उदारा, निशान मदुशका, निरोशन डिकवेला, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशर नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, जांच में साजिश के संकेत नहीं

LIC के बाद इन सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बेच सकती है सरकार, निवेशकों की नजर इन शेयरों पर

कर्नाटक में गुटखा और तंबाकू वाले पान मसाले पर एक साल का बैन

 

Spread the love

One thought on “भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम घोषित, डिकवेला-मदुशंका की वापसी”

Comments are closed.

New Delhi
Sports

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, कबड्डी में ईरान को हरा जीता गोल्ड

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी […]

Spread the love
Read More
Tokai
Sports

भारत का कबड्डी में धमाका, थाईलैंड को 66-28 से हराया

Tokai: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को तोकाई सिटीजन जिमनैजियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को एकतरफा अंदाज में 66-28 से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में […]

Spread the love
Read More
Sports

WI के खिलाफ विराट का दबदबा, सचिन-रोहित टॉप-5 से बाहर

IND vs WI:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज शुरू होने से पहले नजर डालते हैं उन बल्लेबाजों पर, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह आंकड़े भारत-वेस्टइंडीज मुकाबलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वेस्टइंडीज […]

Spread the love
Read More