कोलंबिया भूकंप में चमत्कार 48 घंटे बाद मलबे से जिंदा मिला नवजात बच्चा

Columbia Earthquake

कोलंबिया में भूकंप की भीषण तबाही

Colombia earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। कई शहरों में इमारतें ढह गईं और बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए। राहत और बचाव अभियान के तीसरे दिन एक ऐसा रेस्क्यू हुआ, जिसने तबाही के बीच उम्मीद जगा दी। करीब 48 घंटे तक मलबे में फंसे एक नवजात बच्चे को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। बच्चे के साथ एक व्यक्ति भी मलबे में फंसा था। दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मलबे के नीचे से आई आवाज, फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

भूकंप के करीब 48 घंटे बाद बुधवार को राहतकर्मी एक ढही हुई पांच मंजिला रिहायशी इमारत के मलबे में लोगों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान बचाव दल को मलबे के नीचे से एक व्यक्ति की आवाज सुनाई दी। रिपोर्ट के मुताबिक, व्यक्ति ने बचावकर्मियों को बताया कि वह मलबे के नीचे मौजूद है और उसके साथ एक बच्चा भी है। आवाज सुनते ही रेस्क्यू टीम ने तेजी से मलबा हटाना शुरू किया। एक भारी कंक्रीट स्लैब के नीचे व्यक्ति और बच्चा फंसे मिले। बचावकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर स्लैब को हटाया और दोनों को बाहर निकाला। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

बच्चे को सांस लेने में हो रही थी परेशानी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मलबे से बाहर निकाले जाने के समय बच्चे की हालत बेहद नाजुक दिखाई दे रही थी। उसका सिर बैंगनी पड़ गया था और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके बावजूद उसका जिंदा मिलना बचाव अभियान के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। यह रेस्क्यू ऐसे समय हुआ है जब बचावकर्मी लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं और हर गुजरते घंटे के साथ जिंदा लोगों के मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है।

भूकंप में 224 लोगों की मौत

7.4 तीव्रता के इस भूकंप से कोलंबिया के पश्चिमी हिस्से में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, मृतकों की संख्या 224 तक पहुंच गई है, जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। परेरा, कैली, मनिजालेस और क्विब्डो समेत कई शहरों में राहत और बचाव अभियान जारी है। बड़ी संख्या में मकान और इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई इलाकों में सड़क और दूसरी बुनियादी सुविधाएं भी प्रभावित हुई हैं।

ये भी पढें

प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो उठाया खौफनाक कदम

भारत ने जताया दुख, मदद की पेशकश

कोलंबिया में आए भूकंप पर भारत ने भी संवेदना व्यक्त की है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जान-माल के नुकसान पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। भारत की ओर से जरूरत पड़ने पर कोलंबिया को हर संभव सहायता देने की बात भी कही गई है।

बेघर लोगों की मदद करेगी कोलंबिया सरकार

भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए कोलंबिया सरकार ने राहत और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभावित इलाकों में राहत शिविर बनाए जा रहे हैं और जिन परिवारों के घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं, उन्हें अस्थायी आवास के लिए आर्थिक सहायता देने की योजना है। सरकार की ओर से घरों की मरम्मत और दोबारा निर्माण में भी मदद देने की बात कही गई है। राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पानी, चिकित्सा और दूसरी जरूरी सुविधाएं पहुंचाने में जुटी हैं।

आखिर कोलंबिया में क्यों आते हैं इतने भूकंप?

कोलंबिया भूकंपीय रूप से बेहद सक्रिय क्षेत्र में स्थित है। देश की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां कई टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों का असर पड़ता है। खासतौर पर नाजका प्लेट और दक्षिण अमेरिकी प्लेट के बीच होने वाली भूगर्भीय गतिविधियां क्षेत्र में भूकंप का प्रमुख कारण हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, जमीन के भीतर प्लेटों की लगातार हलचल और तनाव के कारण इस क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं। हालिया भूकंप भी इसी सक्रिय भूगर्भीय क्षेत्र का हिस्सा है।

तबाही के बीच जिंदगी की उम्मीद

कोलंबिया में भूकंप से हुई तबाही ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हालांकि, करीब 48 घंटे बाद मलबे से नवजात बच्चे और एक व्यक्ति का जिंदा निकाला जाना राहत एवं बचाव दल के लिए उम्मीद की किरण बन गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है और टीमें मलबे के नीचे फंसे अन्य लोगों की तलाश में जुटी हैं। प्रशासन की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके और प्रभावित परिवारों तक जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘सागर’ नीतिः सेशेल्स की सुरक्षा और फिलीपींस की समृद्धि में मददगार बना भारत

मां के भरोसे और बेटे की मेहनत ने रचा इतिहास, UPSC में हासिल की AIR 10

पड़ोसी प्रथमः भारत की मदद से नेपाल के सात जिलों में मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम घोषित, डिकवेला-मदुशंका की वापसी

ओडिशा में LPG कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 8208 सिलिंडर जब्त और नौ गिरफ्तार

 

Spread the love

One thought on “कोलंबिया भूकंप में चमत्कार 48 घंटे बाद मलबे से जिंदा मिला नवजात बच्चा”

Comments are closed.

homeslider International

ईरान पर अमेरिकी हमले का नया दौर? ट्रंप ने कहा- बहुत जल्द जीतेंगे यह जंग

वॉशिंगटन : ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका यह जंग बहुत जल्द जीत सकता है। साथ ही, जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई […]

Spread the love
Read More
Sonauli, Maharajganj
International

विश्व पर्यटन दिवस पर सोनौली बार्डर पर पर्यटकों की जांच प्रक्रिया को सरल और सहज बनाने पर जोर

सोनौली बार्डर से लुंबिनी तक मुफ्त बस सेवा-अध्यक्ष होटल संघ नेपाल सोनौली बार्डर पर पर्यटकों का हुआ भव्य स्वागत- होटल संघ नेपाल उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj: विश्व पर्यटन दिवस पर भारतीय सीमा से सटे नेपाल के‌ बेलहिया सीमा प्रवेश स्थल पर पर्यटकों के स्वागत और पर्यटन प्रोत्साहन के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। […]

Spread the love
Read More
New York
International

IBSA व ‘ग्लोबल साउथ’ संग भारत का साझा संकल्प

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता लगातार नए आयाम छू रही है। कैरिकॉम और फिपिक वार्ताओं के बाद, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक मंच पर ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं और एक मजबूत बहुपक्षीय व्यवस्था को रेखांकित करने वाली दो और […]

Spread the love
Read More