PM मोदी-प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, Video हुआ वायरल

PM मोदी और प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, वीडियो हुआ वायरल

Viral video of PM Modi and Priyanka Gandhi : राजनीति में अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने वाले नेता जब किसी सामाजिक समारोह में एक साथ नजर आते हैं, तो ऐसे पल लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही नजारा ncp (sp) नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती के वेडिंग रिसेप्शन में देखने को मिला। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और गांधी परिवार के सदस्य समेत कई बड़े राजनीतिक चेहरे पहुंचे थे।

इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच संक्षिप्त बातचीत होती सुनाई देती है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी वहीं मौजूद नजर आते हैं और उनकी एक मजाकिया टिप्पणी पर आसपास का माहौल हंसी-खुशी में बदल जाता है।

 

PM मोदी ने प्रियंका गांधी से पूछा हालचाल

वायरल वीडियो क्लिप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रियंका गांधी से उनका हाल पूछते हुए सुना जा सकता है। पीएम मोदी कहते हैं, “प्रियंका जी, कैसी हैं आप?” इसके जवाब में प्रियंका गांधी कहती हैं, “मैं ठीक हूं सर, आप कैसे हैं?”

वीडियो में प्रियंका गांधी दिखाई नहीं देती हैं, लेकिन उनकी आवाज सुनाई देती है। इसके बाद पीएम मोदी कहते हैं कि वह वैसे ही हैं। प्रधानमंत्री के इस जवाब पर पास खड़े मल्लिकार्जुन खड़गे मुस्कुराते हैं।

खड़गे की टिप्पणी पर सभी हंस पड़े

बातचीत के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “भाई साहब, आप थोड़े बदल गए हैं।” खड़गे की इस टिप्पणी पर प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए “अच्छा” कहा।

इसके बाद वहां मौजूद नेताओं के बीच हंसी-मजाक का माहौल बन गया। प्रधानमंत्री हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ गए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान राहुल गांधी भी कार्यक्रम में मौजूद थे और उन्हें भी मुस्कुराते हुए देखा गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर चर्चा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खड़गे की टिप्पणी के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। कुछ लोग इसे प्रधानमंत्री मोदी के हालिया सोशल मीडिया अंदाज से जोड़कर देख रहे हैं। खासकर युवाओं और जेनरेशन Z तक पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री की सोशल मीडिया गतिविधियों में आए बदलाव को लेकर भी चर्चा हो रही है।

हालांकि, खड़गे ने अपनी टिप्पणी का कोई विस्तृत अर्थ सार्वजनिक तौर पर नहीं बताया। इसलिए उनके बयान के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर केवल अनुमान ही लगाए जा रहे हैं।

एक मंच पर दिखे सत्ता और विपक्ष के बड़े चेहरे

यह पूरा घटनाक्रम नई दिल्ली में आयोजित सुप्रिया सुले की बेटी रेवती के वेडिंग रिसेप्शन के दौरान हुआ। समारोह में अलग-अलग राजनीतिक दलों के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के साथ गांधी परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

राजनीतिक मतभेदों के बीच इस तरह का अनौपचारिक संवाद सामने आना लोगों के लिए दिलचस्प रहा। यही वजह है कि कुछ ही समय में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पीएम मोदी और शरद पवार की तस्वीर भी चर्चा में

समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ncp (sp) प्रमुख शरद पवार की बातचीत की एक तस्वीर ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। दोनों नेताओं के बीच गंभीर बातचीत होती दिखाई दी।

यह तस्वीर ऐसे समय सामने आई है जब ncp (sp) और बीजेपी के बीच नजदीकी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि सुप्रिया सुले पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हाल की बातचीत महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों को लेकर थी।

फिलहाल MP मोदी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच हुई यह छोटी-सी बातचीत राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बनी हुई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

इमरान खान की मौत की खबर में कितनी सच्चाई? PTI के 20 लाख लोगों के दावे से बढ़ा तनाव

कोलंबिया भूकंप में चमत्कार 48 घंटे बाद मलबे से जिंदा मिला नवजात बच्चा

‘सागर’ नीतिः सेशेल्स की सुरक्षा और फिलीपींस की समृद्धि में मददगार बना भारत

अपराधियों के आगे बेबस है गोरखपुर पुलिस

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, जांच में साजिश के संकेत नहीं

पूर्व राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री के भवन भी जांच के घेरे में, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से बढ़ी हलचल

 

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More
BKT
accidents Uttar Pradesh

बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई

बीकेटी:  जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक हो चुकी थी बहुत देर, तेज बारिश के चलते नहीं आई आवाज भौली गांव में हुई घटना का मामला -ए अहमद सौदागर लखनऊ।बीकेटी थाना क्षेत्र के भौली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मौत […]

Spread the love
Read More